लाइव न्यूज़ :

बिहार में उपचुनाव के बाद भी राजद बनी रही विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा दूसरे नंबर पर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2022 18:48 IST

बिहार में राजद अभी भी शीर्ष की पार्टी बनी हुई है। मोकामा में जीत के बाद अब उसके 79 विधायक हो गए हैं। वहीं, भाजपा 77 विधायकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में राजद 79 विधायकों के साथ शीर्ष पर है, भाजपा के अभी हैं 77 विधायक।मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के पहले राजद को 78 तो भाजपा के 76 विधायक थे।

पटना: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में एक पर जीत हासिल कर राजद के पास अब 79 विधायक हो गये हैं। इसके पहले भी 78 विधायकों के साथ राजद ही सबसे बड़ी पार्टी थी। वहीं, 77 विधायकों के साथ दूसरे नंबर पर भाजपा है। मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के पहले राजद को 78 तो भाजपा के 76 विधायक थे। दोनों दलों के बीच विधायकों की संख्या का अंतर दो था। उपचुनाव में दोनों पार्टियों को एक-एक सीट मिली। इस तरह दोनों के बीच अब भी दो का ही अंतर है। 

साल 2020 के चुनाव में राजद 75 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पाटी बनी थी। तब, भाजपा के 74 विधायक बने थे। मार्च 2022 में वीआईपी के तीन विधायक भाजपा में शामिल हुए। इस तरह भाजपा के पास विधायकों की संख्या 77 हो गई, जिससे वह विधानसभा में एक नंबर की पार्टी बन गई। 

हालांकि, भाजपा के पास यह दर्जा अधिक दिनों तक नहीं रह सका। तीन महीने बाद जून में ओवैसी की पार्टी ‘एआईएमआईएम के पांच में से चार विधायक राजद में शामिल हो गये। इस तरह राजद एक बार फिर विधानसभा में एक नंबर की पार्टी बन गई, तब से वह उस पर कायम है। उपचुनाव का परिणाम आने के बाद विधानसभा में राजद 79, भाजपा 77, जदयू 45, कांग्रेस 19, भाकपा-माले 12, हम 04, भाकपा 02, माकपा 02, एमआईएमआईएम 01, निर्दलीय 01 और रिक्त 01 है। 

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय जनता पार्टीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारतपटना के गुलजारबाग में स्थापित की जायेगी 108 फीट ऊंची भगवान महावीर की प्रतिमा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र