लाइव न्यूज़ :

बिहार : नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास बम फटा, एक की मौत

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:15 IST

Open in App

भागलपुर (बिहार), नौ दिसंबर बिहार के भागलपुर-जामलपुर रेल खंड पर नाथनगर रेल स्टेशन के निकट बृहस्पतिवार को रेल पटरी के समीप हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जमालपुर के रेल पुलिस उपाधीक्षक विनय राम ने बताया कि मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि एसएस बालिका उच्च विद्यालय की चहारदीवारी से सटे रेल पटरी के पास उक्त बम को लाल रंग के एक थैले के अंदर स्टील के एक टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि संभवतः कचरा चुनने वाले बच्चे ने बैग को खोलने का प्रयास किया, जिससे बम में विस्फोट हो गया।

हादसे में धायल लड़के की तत्काल पहचान नहीं हो पायी है। कबीरपुर इलाका निवासी लड़के को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शरारती तत्वों ने वहां बमछुपाकर रखा होगा।

पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू