लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Board Result 2018: जानिए कब तक आएंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट, biharboard.ac.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 4, 2018 20:31 IST

Bihar Board Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं/मैट्रिक और 12वीं (इंटरमीडिएट) के छात्रों को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही बिहार बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकता है। ताजा खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है।

Open in App

पटना, 4 मई: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं/मैट्रिक और 12वीं (इंटरमीडिएट) के छात्रों को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही बिहार बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकता है। ताजा खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। हाल कि खबरों पर ध्यान दें तो हाई सेकेंडरी के परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर ने इस्तीफा देने की वजह से रिजल्ट में देरी बताई जा रही थी। छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

बता दें कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट में देरी ना हो इसके लिए बिहार बोर्ड ने तेजी से फैसला लेते हुए यह जिम्मेदारी उच्च माध्यमिक प्रभाग के संयुक्त सचिव योगेश मिश्र को सौंप दी थी।  बताया जा रहा है कि रामाशंकर का अचानक से इस्तीफा देना ये पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी वो कई पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि अभी रिजल्ट की तिथि व समय को लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है। वहीं खबरों पर ध्यान दें तो परीक्षा देने वाले छात्रों को नतीजों के लिए एक महीने का ओर इंतजार करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Boards Results 2018: बिहार बोर्ड इंटर का स्कैनिंग काम अंतिम चरण में, इस तारीख को आ सकते हैं रिजल्ट 

गौरतलब है कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया को बताया था कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह या फिर मई के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

ऐसे देखें बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं( इंटरमीडिएट) के परिणाम

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए