लाइव न्यूज़ :

आरसीपी सिंह के शामिल होने पर भाजपा ने कहा-अभी झांकी है, आगे देखिए बहुत कुछ बाकी..., जदयू के बड़े नेता संपर्क और समय आने पर देंगे झटका

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2023 18:46 IST

बिहार बीजेपी और जदयूः हरिवंश जी पहले ऐसे नेता नहीं हैं, जो भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हुए हो। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से नाता तोड़ लिया है।मोनाजिर हसन अपने आप को अलग कर लिए हैं।जदयू की लड़ाई जदयू के नेताओं से है। भाजपा और अन्य दलों से नहीं है।

पटनाः केन्द्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर एक ओर जहां जदयू के तंज कस रही है, वहीं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह पर भी जदयू ने आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया है। इसबीच भाजपा ने आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर यह कहकर सनसनी फैला दी है कि यह तो अभी झांकी है, आगे देखिए बहुत कुछ बाकी है।

भाजपा ने दावा किया है कि सिर्फ हरिवंश ही नहीं, कई जदयू के बड़े नेता संपर्क में हैं। समय आने पर वह भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि जदयू में जो लोग मुख्यधारा की राजनीति करना चाहते हैं, वह सभी भाजपा के संपर्क में हैं। हरिवंश जी पहले ऐसे नेता नहीं हैं, जो भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हुए हो।

इनसे पहले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से अपना नाता तोड़ लिया है। मोनाजिर हसन भी पार्टी से अपने आप को अलग करने लगे हैं। जदयू की लड़ाई जदयू के नेताओं से है। उनकी लड़ाई भाजपा और अन्य दलों से नहीं है।

इसबीच भाजपा के दावे के बाद जदयू चिंता में है कि अपने बड़े नेताओं को कैसे बचाया जाए? पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा की गई तो उसमें केसी त्यागी का नाम नहीं था। केसी त्यागी के बारे में चर्चा तेज थी कि वह जदयू को अलविदा कहेंगे।

उससे पहले जदयू ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी का सलाहकार बना दिया। सामाजवादी आंदोलन से जुड़े केसी त्यागी जदयू और नीतीश कुमार के लिए अहम माने जाते हैं। वहीं चर्चा है कि जदयू के कई दिग्गज नेता वक्त के अनुसार अपना दिल भी बदल सकते हैं। इसमें कई सांसद शामिल हैं, जो लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बाय-बाय कहने की तैयारी कर चुके हैं।

टॅग्स :Bihar BJPनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज