लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा ने नीतीश कुमार को बताया, दगा और धोखा देकर अपनी राजनीति चमकाने वाला व्यक्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2023 18:27 IST

सम्राट चौधरी ने कहा कि जितने लोगों को नीतीश ने दगा, धोखा देकर अपनी राजनीति चमकाई है, वैसी मिसाल शायद ही कहीं देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागालैंड के मामले में जदयू नेतृत्व का भाजपा पर आरोप दरअसल, ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाली कहावत को चरितार्थ करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी ने कहा कि जितने लोगों को नीतीश ने दगा, धोखा देकर अपनी राजनीति चमकाई हैकहा- नीतीश कुमार की अतिमहत्वाकांक्षा में जदयू का अस्तित्व बिहार में भी नहीं बचने वाला है

पटना: भाजपा नेता व बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज क्सते हुए कहा है कि नागालैंड में जदयू विधायक ने नीतीश की पलटीमार राजनीति के नक्शे-कदम का अनुसरण कर ही भाजपा गठबंधन की सरकार को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि धोखे और तिकड़म की राजनीति करने वाले नीतीश कुमार ने 1977 में कर्पूरी ठाकुर को धोखा दिया था। यही नही जनता पार्टी, जनता दल, समता पार्टी और जदयू का पूरा इतिहास नीतीश कुमार की पलटी मार, अवसरवादी, धोखेबाजी की राजनीति से भरा पड़ा है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जितने लोगों को नीतीश ने दगा, धोखा देकर अपनी राजनीति चमकाई है, वैसी मिसाल शायद ही कहीं देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागालैंड के मामले में जदयू नेतृत्व का भाजपा पर आरोप दरअसल, ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाली कहावत को चरितार्थ करने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अतिमहत्वाकांक्षा में जदयू का अस्तित्व बिहार में भी नहीं बचने वाला है। जिस तरह से एक-एक कर उनके लोग उन्हें छोड़ कर जा रहे हैं, उससे नीतीश कुमार को चेत जाना चाहिए। नीतिविहीन, सिद्धांतहीन राजनीति का खामियाजा अन्ततः जदयू के विसर्जन के रूप में नीतीश कुमार को भुगतना होगा। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि इसके पहले मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में भी जदयू की नीतियों से क्षुब्ध पूरी इकाई भाजपा का दामन थाम ली थी। नागालैंड के हाल के चुनाव में जदयू के टिकट पर जीते एकमात्र विधायक ज्वेंगा सेब ने वहां की भाजपा-एनडीपीपी गठजोड़ की सरकार को बिना शर्त अपना समर्थन देकर एक तरह से वहां की राजनीति में अपने अस्तित्व को बचाया है। नागालैंड में विपक्ष का एक भी सदस्य नहीं है। ऐसे में जदयू के एक मात्र विधायक के पास अपनी राजनीति को बचाने के लिए दूसरा कोई विकल्प भी नहीं था। 

उन्होंने कहा कि जदयू नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी पलटीमार सिद्धांतविहीन राजनीति की समीक्षा करनी चाहिए। केवल दीवारों पर महात्मा गांधी के 7 आदर्श वाक्यों को लिखवाने से नहीं बल्कि उसके अनुरूप आचरण करने से राजनीतिक शूचिता कायम रहती है। हकीकत है कि आज जदयू जिस तरह की नीतिविहीन अनैतिक राजनीति की राह पर चल कर,जनादेश का अपमान कर अपनी सत्ता बचाए रखना चाहता है, उससे बिहार में भी उसका अस्तित्व नहीं बचने वाला है।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार