लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुख्यमंत्री इन दिनों बिचौलिए का काम कर रहे हैं!, सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2023 17:17 IST

बिहारः सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछली बार दूल्हा बनने की कोशिश कर रहे थे, तो दो सीटें मिली, इस बार वह भी नहीं मिलनेवाला है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब माफिया आराम से अपना धंधा चला रहे हैं।अधिकारी बालू माफियाओं से पिट रहे हैं।नीतीश कुमार को मेमोरी लॉस वाला मुख्यमंत्री बता दिया।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के लिए ताबड़तोड़ दौरा कर रहे है। इसको लेकर भाजपा ने उन पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें बिचौलिया करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों बिचौलिए का काम कर रहे हैं।

वह उस शादी (लोकसभा चुनाव) के दूल्हे (प्रधानमंत्री) के लिए, जिसके बारे में यह पता ही नहीं है कौन है। लेकिन वह बाराती और शहबाला बनने के लिए बेचैन हैं।  पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं बता दू कि पिछली बार वह दूल्हा बनने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें दो सीटें मिली, इस बार वह भी नहीं मिलनेवाला है।

उन्होंने कहा कि बिहार में शराब माफिया आराम से अपना धंधा चला रहे हैं। आपके अधिकारी बालू माफियाओं से पिट रहे हैं। लेकिन इन सबको रोकने की जगह वह जेट प्लेन से दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री से बिचौलिया बनकर मिलने के लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को अपने सम्मान की कोई चिंता नहीं है, लेकिन कम के कम उन्हें अपने प्रदेश के लोगों के सम्मान तो रखना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से नीतीश कुमार को मेमोरी लॉस वाला मुख्यमंत्री बता दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार यह बताएं कि वह बिहार के विकास का कौन सा मॉडल देश के सामने रखेंगे। आज भी बिहार के करोड़ों लोग दूसरे राज्यों में काम करने के लिए जाते हैं।

18 साल में बिहार में एक भी एक्सप्रेसवे नहीं बना सके। इतने साल में सिर्फ एक एयरपोर्ट बना सके। करोड़ों लोगो आज भी बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चाहे कितनी कोशिश कर लें, सच यही है कि 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार