लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों के बीच हुए नोंक-झोंक को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:44 IST

Open in App

पटना, एक दिसंबर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन परिसर में मंगलवार को प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के दो विधायक के बीच नोंक-झोंक और अपशब्दों के उपयोग की निंदा करते हुए बुधवार को इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय सरावगी के बीच मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उस समय तकरार हो गया था जब वे शराबबंदी को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बुधवार को कहा, ‘‘कल एक दुर्लभ दिन था जब इस सदन ने शत-प्रतिशत कार्य किया। सदस्यों ने अपने सभी निर्धारित प्रश्न पूछे और सरकार ने इनका उत्तर दिया। लेकिन हम एक और खेदजनक कारण से चर्चा में हैं।’’

उन्होंने सदस्यों को सदन की प्रतिष्ठा का ख्याल रखने की नसीहत देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षा हम सभी के लिए अग्नि परीक्षा की तरह है।

विधायिका की सदस्यता की तुलना शेर की सवारी से करते हुए सिन्हा ने चेतावनी दी, ‘‘अगर हम अपनी जवाबदेही को नहीं समझेंगे कि तो वही शेर हमें खा जाएगा।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता सिन्हा ने यह भी कहा, ‘‘मैं लंबे समय तक से इस सदन का सदस्य रहा हूं। मेरे लिए सभी सदस्य परिवार की तरह हैं। इस परिवार के मुखिया के रूप में मैं आप सभी से आग्रह करता हूं, भले ही चाहे आप विपक्ष में हों या सत्ता में, एक-दूसरे के खिलाफ ऐसे निराधार आरोप लगाने से बचना चाहिए जो इस सदन की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए