लाइव न्यूज़ :

सीएम फेस को लेकर कांग्रेस-राजद में तकरार?, तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे-राहुल गांधी मुलाकात में नहीं निकला हल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2025 14:16 IST

Bihar Assembly Elections: आगामी 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की बैठक होने जा रही है, जिसमें कांग्रेस और राजद के साथ ही मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और वामपंथी खेमे के तीन दलों-भाकपा माले, सीपीएम और सीपीआई के नेताओं की बैठक होगी।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Assembly Elections: बैठक में सीटों के बंटवारे और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।Bihar Assembly Elections: तय है कि महागठबंधन में ही रहकर कांग्रेस और राजद बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी।Bihar Assembly Elections: 20 साल से सत्ता में रही राज्य सरकार और 11 साल से केंद्र में एनडीए की सरकार है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच जारी तल्खी कम होती नहीं दिख रही है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस के बड़े नेता शामिल थे। लेकिन तेजस्वी यादव को यहां भी कोई आश्वासन नहीं मिलने की चर्चा है। ऐसे में लगता है कि तेजस्वी यादव के तेवर अब ढीले पड़ गए हैं। बैठक खत्म होने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद सारी चीजें सामने आ जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हम सभी ने बैठक की है और काफी सकारात्मक चर्चा हुई है। हम सभी 17 तारीख को पटना में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठेंगे। हम पूरी तरह से तैयार हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार को मजबूती के साथ आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। 20 साल से सत्ता में रही राज्य सरकार और 11 साल से केंद्र में एनडीए की सरकार है।

इनके 20 साल के सरकार में बिहार में सबसे गरीब है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और सबसे ज्यादा पलायन होता है। हम मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार बातचीत में जो बात सामने आई हैं, उसके मुताबिक राजद और कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच फंस रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस चाहती है कि उसे 70 से कम सीटें ना मिले।

सूत्रों की मानें तो राजद इस बार 50 से कम सीटें देना चाहती है। लेकिन कांग्रेस भी चाहती है कि उसके खाते में जिताऊ और मजबूत सीटें हों। पिछली बार उसे कमजोर और शहरी सीटें मिली थीं, जिससे स्ट्राइक रेट कम हो गया था। इस बार कांग्रेस को मजबूत और जिताऊ सीटें मिले। वहीं, राजद सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की बिहार चुनाव में भूमिका को लेकर भी आज मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से चर्चा किया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव हाल के दिनों में कन्हैया कुमार की राजनीति से नाराज नजर आ रहे हैं।

इसी का नतीजा था कि राहुल गांधी के पिछले बिहार दौरे से वह दूरी बना लिए थे। उल्लेखनीय है कि सियासी गलियारे में अक्सर यह चर्चा होती रहती है कि तेजस्वी यादव बिहार में कांग्रेस की ओर से कन्हैया को फेस बनाने पर सहमत नहीं होते हैं। इस बार भी कांग्रेस की यात्रा और राहुल गांधी के कार्यक्रम से तेजस्वी यादव ने साफ-साफ दूरी बना ली थी।

वहीं सूत्रों के अनुसार शीट शेयरिंग के अलावा यह भी एक ऐसा मुद्दा है, जिसको लेकर बिहार में महागठबंधन के अंदर बिखराव की स्थिति दिखती है। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि आने वाले समय में बिहार में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किये जाएंगे यह भी तय है। लेकिन, कांग्रेस चाहती है कि उसके पहले उसे मुहमांगी सीटें मिल जाए।

बता दें कि आगामी 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की बैठक होने जा रही है जिसमें कांग्रेस और राजद के साथ ही मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और वामपंथी खेमे के तीन दलों-भाकपा माले, सीपीएम और सीपीआई के नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में सीटों के बंटवारे और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि यह तय है कि महागठबंधन में ही रहकर कांग्रेस और राजद बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनालालू प्रसाद यादवमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी