लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भगदड़ शुरू?, कांग्रेस में जदयू नेता हाजी परवेज सिद्दीकी और पूर्व विधायक सुरेश चंचल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दिलाई सदस्यता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2025 18:49 IST

राजनीतिक सहलाकर समिति सदस्य व मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी परवेज़ मोहम्मद सिद्दीकी ने भी दल को बाय-बाय कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के काम और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। हाजी प्रवेश सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार को कुछ लोगों ने हाईजैक कर दिया है।नीतीश कुमार और भाजपा दोनों का सिद्धांत एक जैसा है, दोनों में कोई अंतर नहीं है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच दलीय उछल-कूद की गति तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में जदयू के दो नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हाजी परवेज सिद्दीकी और जदयू के पूर्व विधायक सुरेश चंचल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सुरेश चंचल सकरा से जदयू के पूर्व विधायक हैं। जबकि राजनीतिक सहलाकर समिति सदस्य व मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी परवेज़ मोहम्मद सिद्दीकी ने भी दल को बाय-बाय कर दिया।

इस दौरान सुरेश चंचल ने कहा कि राहुल गांधी के काम और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। वहीं हाजी प्रवेश सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार को कुछ लोगों ने हाईजैक कर दिया है। वह काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा नीतीश कुमार और भाजपा दोनों का सिद्धांत एक जैसा है, दोनों में कोई अंतर नहीं है।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता में आए थे और आज सामाजिक न्याय के साथ अन्याय कर रहे हैं। जिस तरीके से नीतीश कुमार ने वक्फ बिल को लेकर भाजपा का समर्थन किया और भाजपा जिस तरीके से बिल लेकर आई।

इसके कारण एनडीए से लोगों का मोह भंग हो रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर कई सवाल दागते हुए राजेश राम ने कहा कि कुछ साल पहले बिहार को लाखों करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी। उस पैकेज का क्या हुआ ? बिहार में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही हैं, एनडीए शासन आखिर क्या कर रही हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने का फायदा भाजपा उठाना चाहती है। मेडिकल कॉलेज में 75 हजार सीट जो खाली है वह कब तक भरा जाएगा? इसका भी जवाब दिया जाए। राजेश राम ने पूछा कि वर्ष 2015 में सवा लाख करोड़ की राशि का क्या हुआ? बिहार में 11 हजार 500 करोड़ की बाढ़ की राशि कहां गई?

बता दें कि केंद्र सरकार के लाए गए वक्फ बिल के विरोध में हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ने इस्तीफा दे दिया था। जदयू नेता होने के बावजूद सिद्दीकी ने पार्टी के फैसले से इतर वक्फ कानून के खिलाफ 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जो सियासी गलियारों में काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना हुआ था। उल्लेखनीय है कि जदयू के कई मुस्लिम नेता इस वक्फ एक्ट पर विरोध जता चुके हैं। अब तक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से 20 से ज्यादा नेता इस्तीफा दे चुके हैं। 

टॅग्स :जेडीयूबिहारपटनानीतीश कुमारकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो