लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः जदयू कार्यालय में पीएम मोदी और भाजपा ऑफिस में नीतीश कुमार की झलक, एनडीए में एकजुटता

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2025 17:09 IST

Bihar Assembly Elections 2025: एनडीए में शामिल दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 में जदयू ने 17, भाजपा ने 16, लोजपा ने 5 और हम-आरएलएम ने 1-1 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Assembly Elections 2025: एनडीए में सीट बंटवारा भी चुनाव के लिए हो सकता है।Bihar Assembly Elections 2025: पोस्टर के जरिए विरोधियों को बड़ा मैसेज दे दिया है।Bihar Assembly Elections 2025: बैनरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जगह मिली है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा बिहार में कौन होगा यह तय हो गया है, क्योंकि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी का पोस्टर लग गया है। ऐसे में अब यह तय हो गया है कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए बिहार में चुनाव लड़ेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले जदयू के प्रदेश कार्यालय में लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पीएम मोदी की तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद अब भाजपा कार्यालय में भी पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। एनडीए के दोनों प्रमुख दलों ने इन पोस्टर के जरिए विरोधियों को बड़ा मैसेज दे दिया है।

दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने अपनी एकजुटता का संदेश देने के लिए ये एक बड़ा कदम उठाया है। जदयू कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त पोस्टर लगाए जाने के बाद अब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लगाए गए बैनरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जगह मिली है।

पोस्टरों में 'सोच दमदार, काम असरदार, फिर एक बार एनडीए सरकार' जैसे नारे लिखे हुए हैं। यह गठबंधन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट रणनीति का स्पष्ट संकेत देती है। माना जा रहा है कि यह कदम एनडीए घटक दलों के बीच समन्वय और मतदाताओं को सकारात्मक संदेश देने की एक रणनीति है।

पोस्टरों के ज़रिए यह संदेश देने की कोशिश हो रही है कि भाजपा और जदयू फिर से मिलकर बिहार की सत्ता में वापसी के लिए तैयार हैं। बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

जल्द ही एनडीए में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में पुराने समीकरण के आधार पर सीटों का बंटवारा हो सकता है। वहीं, जदयू प्रदेश कार्यालय में ऐसा पहली बार देखा गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर लगाई गई।

बता दें कि एनडीए में शामिल दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 में जदयू ने 17, भाजपा ने 16, लोजपा ने 5 और हम-आरएलएम ने 1-1 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब इसी आधार पर माना जा रहा है कि एनडीए में सीट बंटवारा भी विधानसभा चुनाव के लिए हो सकता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहारBJPजेडीयूपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल