लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: प्रकाश जावड़ेकर बोले, भाजपा का एक ही मंत्र है- सबका विकास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2020 21:57 IST

देश में जातिगत राजनीति हो गई, सांप्रदायिक राजनीति हो गई, पहली बार विकास के आधार पर राजनीति अगर किसी ने की है तो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने की है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘ बिहार में भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी एक साथ हैं और बड़ी ताकत हैं। जनता का विश्वास हमारे साथ है।’’प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का एक ही मंत्र है सबका विकास तथा विकास केंद्रित राजनीति। बिहार के लोगों ने ऐसा भी समय देखा है जब पुल की रकम खर्च हो जाती थी लेकिन पुल बनता ही नहीं था।

पटनाः केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा का एक ही मंत्र है- सबका विकास। देश में जातिगत राजनीति हो गई, सांप्रदायिक राजनीति हो गई, पहली बार विकास के आधार पर राजनीति अगर किसी ने की है तो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने की है।

जावड़ेकर ने बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को तीन चौथाई बहुमत मिलने का भरोसा जताते हुए मंगलवार को कहा कि चुनाव के समय चंद पैसे देकर और कुछ भी करके वोट पाने की राजनीति की बजाय भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति करती है। जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बिहार में भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी एक साथ हैं और बड़ी ताकत हैं। जनता का विश्वास हमारे साथ है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का एक ही मंत्र है सबका विकास तथा विकास केंद्रित राजनीति। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले देश में जाति एवं अन्य संकीर्ण राजनीति होती थी लेकिन पहली बार मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकास के आधार पर राजनीति की है और उसका परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह बिहार को दिए गए सवा लाख करोड़ रुपये के पैकेज के तहत होने वाले हर काम का हिसाब दे रहे हैं लेकिन बिहार के लोगों ने ऐसा भी समय देखा है जब पुल की रकम खर्च हो जाती थी लेकिन पुल बनता ही नहीं था।

भाजपा नेता ने कहा कि अब काम भी हुआ, खर्च भी हुआ है और जनता को हिसाब भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार पैकेज के तहत 50 लाख करोड़ रुपये सड़क बनाने पर खर्च हुए हैं, जिसमें छपरा- मुजफ्फरपुर सड़क, भागलपुर में बाइपास, 21 हजार किलोमीटर की ग्रामीण सड़क तथा मुंगेर में 18 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास की राजनीति की बदौलत राजग को बिहार में तीन चौथाई बहुमत मिलेगा और नीतीश कुमार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे । जावड़ेकर ने कहा, ‘‘राजग के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार की जनता को सम्बल प्रदान करते हुए यहां के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया, रेहड़ी-पटरी वालों तथा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। जनता को सबल बनाने के हर सम्भव प्रयास किये हैं।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार विधान सभा चुनाव 2020प्रकाश जावड़ेकरनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज