लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज-वो मेरे बारे में कुछ भी बोल सकते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2020 13:49 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में युवाओं और बिहार के मतदाताओं को नमन करते है. भ्रष्टाचार जो बढ़ा है सरकारी ऑफिस में उससे जनता त्रस्त है. हमलोग पहले चरण में क्लीन स्वीप कर रहे है. बेरोजगारी और सरकारी भ्रष्टाचार के विरोध में वोट हुआ है. ये चुनाव बिहार के जनता और उनके मुद्दे का चुनाव है.

Open in App
ठळक मुद्देअब राजनीतिक दलों के नेताओं की दौड़ दूसरे चरण की ओर है. दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है. लिहाजा चुनाव प्रचार में सभी दल जोर-शोर से लगे हैं. मतदान के बाद अब सभी दलों के नेता अपने दावों में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सहित कई दिग्गज नेताओं की आज ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं. 

पटनाः बिहार में 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए बुधवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में 54.01 प्रतिशत मतदान हुआ.

अब राजनीतिक दलों के नेताओं की दौड़ दूसरे चरण की ओर है. दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है. लिहाजा चुनाव प्रचार में सभी दल जोर-शोर से लगे हैं. मतदान के बाद अब सभी दलों के नेता अपने दावों में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सहित कई दिग्गज नेताओं की आज ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में युवाओं और बिहार के मतदाताओं को नमन करते है. भ्रष्टाचार जो बढ़ा है सरकारी ऑफिस में उससे जनता त्रस्त है. हमलोग पहले चरण में क्लीन स्वीप कर रहे है. बेरोजगारी और सरकारी भ्रष्टाचार के विरोध में वोट हुआ है. ये चुनाव बिहार के जनता और उनके मुद्दे का चुनाव है.

पहले चरण के मतदान के आज दूसरे ही दिन राजद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. राजद की ओर से आज ट्वीट किया गया कि अब नीतीश कुमार को रिटायर करें. साथ ही लिखा कि बिहार की वर्तमान दयनीय अवस्था के प्रमुख कारण और बिहार के युवाओं खलनायक नीतीश जी के सामने नौकरी शब्द का नाम लो तो काटने को दौड़ते हैं!

कहा कि "वो देश के प्रधानमंत्री हैं, कुछ भी बोल सकते हैं

इसबीच तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जगलराज के युवराज कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि "वो देश के प्रधानमंत्री हैं, कुछ भी बोल सकते हैं. मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है, लेकिन वो आए थे तो उन्हें बिहार के विशेष पैकेज, बेरोजगारी, भूखमरी पर बोलना चाहिए था, लोगों की उम्मीद थी कि वो इस पर बोलेंगे, लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला. मुझे उम्मीद थी कि जब प्रधानमंत्री चुनाव में प्रचार के लिए आएंगे तो वो मुझ पर हमला नहीं करेंगे बल्कि वो नीतीश राज के 15 साल के कार्यकाल का बयौरा देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी बेरोजगारी पर बोलें, मोतिहारी के चीनी मिल बंद है और प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि इस मिल को जल्द शुरू करा कर मुझे यहां के चीनी की चाय पीनी है, लेकिन नहीं कहा. प्रधानमंत्री मोदी को नीतीश राज में 60 घोटालों पर बोलना चाहिए था, विशेष राज्य के दर्जे पर बोलना चाहिए था, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. तेजस्वी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री हैं कुछ भी बोल सकत हैं. लेकिन वह मुद्दे की बात नहीं करते हैं. उनके खिलाफ केंद्र सरकार और बिहार सरकार लगी हुई है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछली बार नीतीश कुमार के 35 घोटाले को गिनाया था. इस बार उन्होंने कोई भी घोटाले का जिक्र नहीं किया, जबकि 25 और घोटाले थे. उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनना चाहते थे कि वह बेरोजगारी पर बात करें. पलायन जो हो रही उस पर बात करें, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई बात नहीं की. तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पीछे देश की सभी ऐजेंसियां लगी हुई हैं. विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और उनके 30-30 हेलिकाप्टर मेरे पीछे पड़ी हैं. तेजस्वी ने कहा कि पहले चरण का लोगों ने बेरोजगारी, सरकारी नौकरी पर वोट दिया है, इसलिए हम मतदाताओं को नमन करते हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार