लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी, सीएम योगी बोले-लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर किया हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2020 15:34 IST

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस की सरकार है. वो अपनी मनमर्जी चला रहे हैं और पत्रकारों को सच बोलने पर रोक लगाना चाहते हैं. इसके साथ ही अर्णब गोस्‍वामी की गिरफ्तारी का मामला अब बिहार चुनाव में भी मुद्दा बन रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस कार्यालय पर भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार को तानाशाह बताते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.मधुबनी में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंटती है. पहले उसने देश पर इमरजेंसी थोपी थी.

पटनाः मुंबई में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

प्रदर्शन में भाजपा विधायक संजीव चौरसिया शामिल रहे और उन्होंने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी प्रेस के आजादी के खिलाफ है. इस दौरान राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार को तानाशाह बताते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस की सरकार है. वो अपनी मनमर्जी चला रहे हैं और पत्रकारों को सच बोलने पर रोक लगाना चाहते हैं. इसके साथ ही अर्णब गोस्‍वामी की गिरफ्तारी का मामला अब बिहार चुनाव में भी मुद्दा बन रहा है.

आज इसकी गूंज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं में भी सुनाई पड़ी मधुबनी में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंटती है. पहले उसने देश पर इमरजेंसी थोपी थी और आज देश के एक बडे़ पत्रकार को केवल अपनी स्‍वयं की तुष्टि के लिए गिरफ्तार कर लिया. कांग्रेस, लोकतंत्र के चौथे स्‍तम्‍भ पर हमला कर रही है.

योगी ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए देश में अराजकता पैदा कर रही है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को देश पर 55 साल तक शासन करने का मौका मिला. लोकतंत्र का गला घोंटने का उसका पुराना इतिहास रहा है.

1975 में उसने देश पर इमरजेंसी थोप दी थी. आज भी आपने देखा होगा कि कैसे देश के एक बडे पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्‍होंने कहा कि जनता को देश में अराजकता पैदा करने की छूट किसी को नहीं देनी चाहिए.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकांग्रेसअर्नब गोस्वामीमुंबईशिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज