लाइव न्यूज़ :

बिहार: गया में ट्रेनिंग के दौरान गिरा सेना का विमान, सवार थे दो पायलट

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2022 18:05 IST

बिहार के गया जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ. बोधगया थाना क्षेत्र में बगदाहा बेली आहर सेना का एक ट्रेनिंग विमान गिर गया. गनीमत रही कि इसमें सवार दोनों पायलट की जान बच गई.

Open in App

पटना: बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बगदाहा बेली आहर के पास सेना का एक लाइट एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिर गया. फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार सेना को ट्रेनिंग देने वाले विमान में तकनीकी खराबी के कारण वह अचानक खेत में गिर गया. हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. सेना के इस एयरक्राफ्ट से पायलटों को ट्रेनिंग दी जाती है.

बताया जाता है कि अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. एयरक्राफ्ट पर प्रशिक्षण के लिए दो पायलट सवार थे. दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सेना के जवान ग्रामीणों की मदद से एयरक्राफ्ट को ओटीए मैदान ले आये. 

गया आर्मी कैंट एयरपोर्ट के पास से यह विमान रोज रूटिन ट्रेनिंग की उड़ान भरता है. शुक्रवार सुबह भी ट्रेनिंग के लिये पायलटों ने उड़ान भरी. हालांकि, कुछ ही समय के बाद विमान में तकनीकी खराबी होने के कारण ये अनियंत्रित हो गया और गेहूं के खेत में जा गिरा. 

विमान को गिरता देखकर आस पास के ग्रामीण खेत में पहुंचे. इसके बाद विमान में सवार चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना के कुछ देर बाद आर्मी के पांच जवान भी उन्हें मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और सुरक्षित पायलट को अपने साथ ले गए.

साथ ही खराब विमान बॉडी को भी वह अपने साथ वैन के माध्यम से उठाकर लेकर गए. उधर, जिन लोगों का गेहूं की खेत की फसल बर्बाद हुई है. वह सरकारी मुआवजा की मांग कर रहे हैं. वह सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें मुआवजा क्षतिपूर्ति दिया जाए. 

टॅग्स :विमान दुर्घटनाबिहार समाचारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह