लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार पर फिर हुआ हमला, फेंका गया चप्पल, आरोपी ने कहा- देश का गद्दार है, भड़काना चाहता दंगा, उसको छोड़ेंगे नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2020 16:45 IST

बिहारः लखीसराय के गांधी मैदान में 'जन-गण-मन यात्रा' पर निकले कन्हैया कुमार सोमवार (17 फरवरी) जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान कन्हैया की सभा का में भारी हंगामा हुआ. हंगामे और विरोध के बीच एक युवक ने कन्हैया के मंच की ओर चप्पल उछाल दिया. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एक बार फिर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार पर हमला हुआ है. इस बार लखीसराय के गांधी मैदान में सीएए के खिलाफ मंच पर भाषण दे रहे कन्हैया पर चप्पल फेंका गया.

बिहार में एक बार फिर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार पर हमला हुआ है. इस बार लखीसराय के गांधी मैदान में सीएए के खिलाफ मंच पर भाषण दे रहे कन्हैया पर चप्पल फेंका गया. हालांकि, चप्पल मंच से टकराकर नीचे गिर गया. इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीसराय के गांधी मैदान में 'जन-गण-मन यात्रा' पर निकले कन्हैया कुमार सोमवार (17 फरवरी) जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान कन्हैया की सभा का में भारी हंगामा हुआ. हंगामे और विरोध के बीच एक युवक ने कन्हैया के मंच की ओर चप्पल उछाल दिया. 

कन्हैया की ओर चप्पल उछाले जाने से नाराज उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने आरोपित युवक की जमकर धुनाई कर दी. मौके पर उपस्थित पुलिस ने आरोपित युवक को भीड़ के चंगुल से युवक को बचाते हुए हिरासत में ले लिया और थाने ले गई. लोगों की पिटाई से घायल आरोपित युवक को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई है. 

वहीं, कन्हैया कुमार की ओर चप्पल उछालने वाले आरोपित युवक का कहना है कि कन्हैया देश का गद्दार है. वह देश में दंगा भड़काना चाहता है. साथ ही उसने कहा कि वामपंथ की विचारधारा कभी काम नहीं आयेगी. हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे. 

इस बीच, भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हो रहे हमलों की निन्दा की है. उन्होंने सरकार से कन्हैया कुमार की सभाओं में कड़ी सुरक्षा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार एनआरसी/सीएए/एनपीआर के खिलाफ पटना में आयोजित 29 फरवरी की राज्य स्तरीय रैली की तैयारी के लिए बिहार दौरे पर हैं. उनकी सभाओं से सत्तापक्ष बौखलाया हुआ है. इसलिए कन्हैया पर हमला तेज हो गया है. 

टॅग्स :कन्हैया कुमारबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी