लाइव न्यूज़ :

बिहार: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, कड़ी सुरक्षा में कथा सुनाएंगे बागेश्वर सरकार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 5, 2023 21:27 IST

आयोजकों के मुताबिक इस कथा कार्यक्रम में 13 से 14 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए 3 लाख स्क्वायर फीट में विशेष पंडाल बनाया जा रहा है। इसिलिए प्रशासन कोई लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। आयोजन स्थल पर 13 से 17 मई तक दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी ताकी किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 मई को पटना पहुंचेंगेनौबतपुर प्रखंड के तरेतपाली गांव के पास बन रहे भव्य पंडाल में कथा सुनाएंगेजिला प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर आयोजन मंडल से कार्यक्रम की रूपरेखा मांगी है

पटना: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 मई को पटना पहुंचेंगे। उनकी बिहार यात्रा पहले से ही चर्चा में है और इसिलिए प्रशासन कोई लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 से 17 मई तक नौबतपुर प्रखंड के तरेतपाली गांव के पास बन रहे भव्य पंडाल में हनुमत कथा सुनाएंगे। कथा के दौरान लाखों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है इसलिए  जिला प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर आयोजन मंडल से कार्यक्रम की रूपरेखा मांगी है।

भीड़ प्रबंधन सही तरीके से करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। भीड़ अधिक होने पर वाहनों की पार्किंग, भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों से जाम की स्थिति नहीं हो, इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पंडाल के अंदर और बाहर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।

कथा के आयोजन स्थल पर 13 से 17 मई तक दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी ताकी किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेडिकल टीम में डॉक्टरों के साथ पारा मेडिकल स्टॉफ भी रहेंगे।

आयोजकों के मुताबिक इस कथा कार्यक्रम में 13 से 14 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए 3 लाख स्क्वायर फीट में विशेष पंडाल बनाया जा रहा है। 200 बीघा में कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है साथ ही महाप्रसाद के लिए 60 काउंटर खोले जाएंगे। कथा समिति के लोगों का यह मानना है कि पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, नेपाल सहित देश के कई राज्यों से भारी संख्या में दर्शनार्थी बागेश्वरी धाम के बाबा को सुनने पहुंचेंगे। 

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर हिंदू राष्ट्र की स्थापना की बात करते हैं। इसे लेकर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव उन्हें चेतावनी भी दे चुके हैं। तेज प्रताप ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सांप्रदायिक बयानबाजी करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। अब तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर बाबा बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर विरोध जताया है। न्होंने कहा कि डीएसएस (धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ) हमारा संगठन है। हिंदु-मुस्लिम-सिख-ईसाई हम सब हैं भाई-भाई। हमारा ताकत भी देख लेंगे। तेज प्रताप ने कहा कि हमारी सेना पूरी तरह तैयार है, वो शायद भूल रहे हैं कि बिहार में सरकार किनकी है।

टॅग्स :बिहारतेज प्रताप यादवनीतीश कुमारआरजेडीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल