लाइव न्यूज़ :

बिहार-उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 134 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

By निखिल वर्मा | Updated: June 26, 2020 05:30 IST

आंधी और बारिश से लोगों के घरों और संपत्ति की भी व्यापक स्तर पर क्षति हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक आपदा में लोगों की मौत पर दुख जाहिर करते हुए उनके परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

पटना/लखनऊ:बिहार और उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की वजह से 134 लोगों की मौत हो गई। वहीं कम से कम 50 घायल हो गए। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार से अभी तक राज्य में बिजली गिरने से 97 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं लखनऊ में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बिजली गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए।

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर

बिहार के दो दर्जन जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने से 50 से अधिक लोग झुलस भी गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। सबसे अधिक लोगों की जान गोपालगंज जिले में गई। गोपालगंज में सबसे ज्यादा 13 लोग हताहत हुए हैं। इसके अलावा, नवादा एवं मधुबनी में आठ-आठ, सिवान एवं भागलपुर में छह-छह, पूर्वी चंपारण, दरभंगा एवं बांका में पांच-पांच, खगड़िया एवं औरंगाबाद में तीन-तीन, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, जहानाबाद, जमुई, पूर्णिया, सुपौल, बक्सर एवं कैमूर में दो-दो और समस्तीपुर, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी एवं मधेपुरा में एक-एक व्यक्ति की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गयी है।

यूपी के देवरिया में नौ लोगों की  मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में बारिश के बीच बिजली गिरने की घटनाओं में देवरिया में नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा प्रयागराज में छह, अंबेडकरनगर में तीन, बाराबंकी में दो और कुशीनगर, प्रतापगढ़, बलरामपुर और उन्नाव में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत पर दुख जताया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।’’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आकाशीय बिजली गिरने से इन दो राज्यों में हुई मौंतों को लेकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘ भारी बारीश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। दोनों ही राज्यों में राहत कार्य तेजी से हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं जिनके लोगों की जान इस विपदा में चली गई और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ 

टॅग्स :बिहारउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो