लाइव न्यूज़ :

बिहारः दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 28, 2018 11:06 IST

दरभंगा में ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद रेलवे ने आनन-फानन में कई अधिकारी मौके पर भेज दिए।

Open in App

दरभंगा, 28 सितंबरः बिहार के दरभंगा में शुक्रवार सुबह एक रेल हादसा हो गया। यहां दरभंगा रेलवे क्रॉसिंग के पास दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस की तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार मौके पर कई रेलवे अधिकारी पहुंच गए हैं। जबकि मामले में अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आ पाई हैं। अभी इस दुर्घटना कि के हताहत होने की खबर नही है।

यह ट्रेन दरभंगा से कोलकाता के लिए निकली थी। लेकिन स्टेशन से निकलते ही क्रॉसिंग के पास ही ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी होते ही कई रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचने के बाद तत्काल क्षतिपूर्ति का काम शुरू करा चुके हैं। साथ ही ट्रेन को हुए नुकसान की मरम्मत करने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सामाचार एजेंसी पर आई तस्वीरों में ट्रेन के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आ पा रही है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों लगातार ट्रेन सुविधा को दुरुस्त करने को लेकर बातें चल रही हैं। मुंबई और गुजरात में साल 2022 तक बुलेट ट्रेन चलाने की भी चर्चाएं हैं। ऐसे में ट्रेन की पटरियों और ट्रेनों के चलते की गुणवत्ता को लेकर जल्द ही रेलवे में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड ने 63000 नई भर्तियों के लिए परीक्षाएं शुरू कर चुका है। लेकिन‌ फिलहाल रेल हादसे भारतीय रेल विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

टॅग्स :रेल हादसाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार