लाइव न्यूज़ :

अश्लीलता और असभ्यता परोस रहा 'बिग बॉस', अभिनेता सलमान खान पर लगे रासुकाः भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: October 10, 2019 19:21 IST

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखे पत्र में दावा किया कि कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जा रहा रियल्टी शो "सामाजिक समरसता को समाप्त कर", "अश्लीलता" और "असभ्यता" को बढ़ावा देता है।

Open in App
ठळक मुद्देचैनल प्राइम टाइम में कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है जब आमतौर पर परिवार एक साथ बैठकर टीवी देख रहे होते हैं।हमारी संस्कृति को तबाह कर रहे ऐसे किसी भी टीवी धारावाहिक को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिये।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक विधायक ने कथित रूप से अश्लीलता फैलाने के लिये रियल्टी टीवी शो 'बिग बॉस' को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए कार्यक्रम के मेजबान व अभिनेता सलमान खान के खिलाफ कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज कराने की मांग की।

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखे पत्र में दावा किया कि कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जा रहा रियल्टी शो "सामाजिक समरसता को समाप्त कर", "अश्लीलता" और "असभ्यता" को बढ़ावा देता है।

विधायक ने कहा कि चैनल प्राइम टाइम में कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है जब आमतौर पर परिवार एक साथ बैठकर टीवी देख रहे होते हैं। विधायक ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारी प्राचीन संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस फूहड़ कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "परिवार के साथ टीवी देखना मुश्किल हो गया है। हमारी संस्कृति को तबाह कर रहे ऐसे किसी भी टीवी धारावाहिक को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिये। इसे तुरंत प्रतिबंधित करना चाहिये।" उन्होंने कलर्स चैनल के मालिक और कार्यक्रम के संपादक पर भी रासुका लगाने की मांग की। इससे पहले गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार और बुधवार को कुछ हिंदू संगठनों ने इस टीवी कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सलमान खान का पुतला फूंका था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिग बॉस सीजन 13सलमान खानउत्तर प्रदेशप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए