लाइव न्यूज़ :

बिहार समेत समूचे पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत के लिए प्रधानमंत्री के मन में बड़ा स्थान : केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:46 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), एक अक्टूबर बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार इस राज्य को शुरुआत से ही खास तवज्जो देती रही है और समूचे पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में बहुत बड़ा स्थान है।

बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर चौबे ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘(केंद्र सरकार द्वारा) बिहार को शुरुआत से ही खास तवज्जो दी जाती रही है। प्रधानमंत्री ने बिहार को वर्ष 2015 में 1.25 लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया था जो राज्य के विकास में जमीनी स्तर पर काम आया।’’

बिहार से ही ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के मन में बिहार समेत समूचे पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए बहुत बड़ा स्थान है। जब तक इन इलाकों का विकास नहीं होगा, तब तक भारत का विकास अधूरा रहेगा।’’ गौरतलब है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग राजनीतिक हलकों में समय-समय पर उठती रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि उनकी सरकार ने यह मांग अब तक छोड़ी नहीं है।

इस बीच, चौबे ने निजी उपक्रम बर्नेट होम्योपैथी की इकाई का इंदौर में उद्घाटन किया। वह केंद्र सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभागों के राज्य मंत्री हैं।

चौबे ने इंदौर में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद कहा कि किसानों से खाद्यान्न की खरीद को लेकर केंद्र और राज्य सरकार में बढ़िया तालमेल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज