लाइव न्यूज़ :

रेलवे में अवैध टिकट रैकेट, ई-टिकट गिरोह का भंडाफोड़, IRCTC की 563 आईडी बरामद, दुबई, पाकिस्तान, बांग्लादेश में संबंधः आरपीएफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 17:46 IST

डीजी ने कहा कि आरपीएफ ने झारखंड निवासी गुलाम मुस्तफा को आईआरसीटीसी की 563 आईडी के साथ गिरफ्तार किया, उसके एसबीआई की 2400 शाखाओं, 600 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में खाते होने के संदेह हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार गुलाम मुस्तफा से आईबी, स्पेशल ब्यूरो, ईडी, एनआईए, कर्नाटक पुलिस ने पूछताछ की है।हम ई-टिकटिंग रैकेट के खिलाफ कार्रवाई में एक कदम आगे हैं।

रेलवे में अवैध टिकट रैकेट को लेकर हाल में की गई सबसे बड़ी कार्रवाई में आरपीएफ ने झारखंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

ई-टिकट गिरोह में शामिल यह व्यक्ति मदरसे से पढ़ा हुआ है और खुद ही उसने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट करना सीखा है। उसके आतंकी वित्त पोषण से भी जुड़े होने का संदेह है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि गुलाम मुस्तफा को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया।

उसके पास आईआरसीटीसी के 563 निजी आईडी हैं और उसके पास स्टेट बैंक आफ इंडिया की 2400 शाखाओं और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की 600 शाखाओं की सूची भी मिली, जहां उसके खाते होने के संदेह हैं। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले दस दिनों से आईबी, स्पेशल ब्यूरो, ईडी, एनआईए और कर्नाटक पुलिस ने मुस्तफा से पूछताछ की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में धनशोधन और आतंकवादी वित्त पोषण का भी संदेह है।’’ कुमार ने गिरोह का सरगना हामिद अशरफ को बताया जिस पर प्रति महीने दस से 15 करोड़ रुपये बनाने का संदेह है। अशरफ सॉफ्टवेयर डेवलपर भी है जो 2019 में गोंडा के एक स्कूल में हुए बम कांड में संलिप्त था और संदेह है कि वह दुबई भाग गया है।

आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल ने ई-टिकट गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके संबंध दुबई, पाकिस्तान, बांग्लादेश से हैं, आतंकी वित्त पोषण का संदेह है। डीजी ने कहा कि आरपीएफ ने झारखंड निवासी गुलाम मुस्तफा को आईआरसीटीसी की 563 आईडी के साथ गिरफ्तार किया, उसके एसबीआई की 2400 शाखाओं, 600 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में खाते होने के संदेह हैं। 

ई-टिकट गिरोह मामले में गिरफ्तार गुलाम मुस्तफा से आईबी, स्पेशल ब्यूरो, ईडी, एनआईए, कर्नाटक पुलिस ने पूछताछ की है। ई-टिकट गिरोह का सरगना सॉफ्टवेयर डेवलपर हामिद अशरफ है, जो 2019 में गोंडा के स्कूल में हुए बम कांड में संलिप्त था, वह दुबई फरार हो गया। 

हम ई-टिकटिंग रैकेट के खिलाफ कार्रवाई में एक कदम आगे हैं। हमने एक अलंकृत गिरोह का पता लगाया है। इसका किंगपिन शायद दुबई में बैठा है। हम गिरोह के सदस्यों की जांच कर रहे हैं कि किस तरह से बैंकों और कुछ कंपनियों के पास पैसा जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय रेलनरेंद्र मोदीपीयूष गोयलदिल्लीदुबईपाकिस्तानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज