लाइव न्यूज़ :

नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद का नारा लगाएं, मैं मान लूंगा कि नरेंद्र मोदी जी सच्चे गांधीवादी हो चुके हैं: भूपेश बघेल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 28, 2019 20:48 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद का नारा लगाएं और सरकार गोडसे की मूर्ति रखने वालों पर कार्रवाई करे तो मान लेंगे कि पीएम मोदी सच्चे गांधीवादी हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद पर जोरदार निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि अगर नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद का नारा लगाएं और सरकार गोडसे की मूर्ति रखने वालों पर कार्रवाई करे तो मान लेंगे कि पीएम मोदी सच्चे गांधीवादी हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद का नारा लगाएं और सरकार गोडसे की मूर्ति रखने वालों पर कार्रवाई करे तो मान लेंगे कि पीएम मोदी सच्चे गांधीवादी हो चुके हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के लोगों से.. आरएसएस के लोगों से इतना मैं कहना चाहता हूं, जो गोडसे मुर्दाबाद जिस दिन कहेंगे उस दिन मैं मान लूंगा कि सच में वो गांधी को मानते हैं.. सड़क पे खड़ा हो, चौक चौराहे पे खड़ा हो.. आरएसएस.. मोहन भागवत जिस दिन.. या आरएसएस के लोग.. गोडसे मुर्दाबाद और गांधी के हत्यारे मुर्दाबाद का नारा लगाएं और भाजपा और आरएसएस.. विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के घर में गोडसे की तस्वीर और मूर्ति लगाकर रखे हैं.. उसके खिलाफ जिस दिन कार्रवाई कर लेंगे.. मैं मान लूंगा कि नरेंद्र मोदी जी सच्चे गांधीवादी हो चुके हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार प्रधानमंत्री पद संभालने पर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित स्वच्छ भारत अभियान चलाया था। उसके बाद से लगातार पीएम मोदी अपने भाषणों और चुनावी कार्यक्रमों में महात्मा गांधी की विचारधारा को शामिल करते रहे हैं। हाल में अमेरिका में भी उन्होंने अपने संबोधनों में महात्मा गांधी का जिक्र किया। वहीं, बीते दिनों कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जहां बीजेपी नेता और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करते नजर आए। इन घटनाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोधी दलों और आलोचकों को निशाना साधने का मौका दिया।  

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलनरेंद्र मोदीमोदीमोदी सरकारआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विश्व हिंदू परिषदकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील