लाइव न्यूज़ :

फिरोज खान नियुक्ति विवाद: बीएचयू में कई दिनों के प्रदर्शन के बाद फिर खुला संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2019 13:52 IST

बीएचयू में कुछ छात्र फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर विरोध कर रहे हैं। ये छात्र संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान (एसवीडीवी) के साहित्य संकाय में फिरोज खान के चयन के विरोध में धरने पर बैठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीएचयू का संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय दोबारा खुलाफिरोज खान की नियुक्ति को लेकर कुछ छात्र पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे हैं

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय एक बार फिर खुल गया है। विश्वविद्यालय की ओर से इस बारे में घोषणा की गई है। इससे पहले कुछ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के कारण ये डिपार्टमेंट बंद था।

ये छात्र संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। बीएचयू की ओर से ट्वीट किया गया, 'संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय एक बार फिर खुल गया है।'

ट्वीट में जानकारी दी गई कि विरोध कर रहे छात्रों से कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बात की है। इसमें कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष, शिक्षक आदि भी शामिल रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि छात्र अपना प्रदर्शन खत्म कर संकाय के शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

क्या है विवाद

दरअसल, कुछ छात्र फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर विरोध कर रहे हैं। ये छात्र संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान (एसवीडीवी) के साहित्य संकाय में एक मुस्लिम शख्स के चयन के विरोध में धरने पर बैठे हैं। विरोध करने वाले छात्रों का कहना है कि केवल एक हिंदू ही इस विभाग में संस्कृत पढ़ा सकता है।

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBHU में आधी रात को बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच पत्थरबाजी; बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र वाराणसी से खास रिश्ता, नेपाल की पहली महिला पीएम ने बीएचयू से किया स्नातकोत्तर, पूर्व प्रोफेसर दीपक मलिक ने किया याद

क्राइम अलर्टUP News: BHU में रोमानिया की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, PhD की कर रही थी पढ़ाई

भारतकौन हैं अजीत कुमार चतुर्वेदी?, बीएचयू के नए कुलपति

भारतसंघ लोक सेवा आयोगः 2025 में से 1043 अंक लाकर शक्ति दुबे ने किया टॉप, बीएचयू की स्नातकोत्तर छात्रा रहीं अव्वल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण