लाइव न्यूज़ :

Bhojpuri Actors Fight Lok Sabha Election: सांसद बनेंगे आपके स्टार, रवि, मनोज, पवन, दिनेश और गुंजन...जानिए कौन मार रहा है बाजी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 30, 2024 16:03 IST

Bhojpuri Actors Fight Lok Sabha Election: भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले कलाकार लोकसभा चुनाव 2024 में पसीना बहाते दिखे।

Open in App
ठळक मुद्दे1 जून को लोकसभा चुनाव के तहत होगा अंतिम मतदान भोजपुरी के तीन दिग्गज बीजेपी की टिकट से लड़ रहे हैं चुनाव पवन सिंह और गुंजन सिंह ने निर्दलीय तौर पर लड़ा चुनाव

Bhojpuri Actors Fight Lok Sabha Election: भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले कलाकार लोकसभा चुनाव 2024 में पसीना बहाते दिखे। चाहे वह पवन सिंह हो या रवि किशन।मनोज तिवारी हो या फिर दिनेश लाल यादव। सभी ने अपनी अपनी लोकसभा सीट पर जमकर प्रचार किया। 30 मई को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम गया। अब एक जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा।

4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके चहेते स्टार किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और सांसद बनने की रेस में कौन आगे चल रहा है

आपके स्टार कहां से लड़ रहे हैं चुनाव

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से पावर स्टार पवन सिंह निर्दलीय मैदान में उतर गए। पवन के लिए भारी तदाद में लोग अपने समर्थन देने के लिए चुनावी सभाओं में पहुंचे। पवन पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। कैंची छाप उनका चुनाव चिन्ह हैं।

पवन को मिल रहे भारी समर्थन से वह खुश हैं। पवन को विश्वास है कि वह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव जीत रहे हैं। बीते दिनों उनके समर्थन में अन्य भोजपुरी कलाकार भी पहुंचे। पवन को यहां पर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से टक्कर मिल रही है। देखने वाली बात यह होगी कि पवन को मिल रहा समर्थन क्या उन्हें सांसद बनाएगा। 

गोरखपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनने के लिए रवि किशन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पत्नी, बेटी, बेटा सभी रवि किशन के लिए प्रचार कर रहे हैं। 1 जून को मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। सातवें चरण के तहत गोरखपुर सीट के लिए मतदान होगा। रवि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत कर सांसद बने थे। बीजेपी ने दूसरी बार उन पर भरोसा दिखाया है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर व सांसद दिनेश लाल यादव पर भरोसा दिखाया। उन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। इधर, पूर्वांचल लोगों को लुभाने के लिए दिनेश के समर्थन में तमाम भोजपुरी कलाकार आजमगढ़ में चुनाव प्रचार करते दिखे। साल 2019 के चुनाव में दिनेश हार गए थे। लेकिन, उप चुनाव में उन्हें जीत मिली थी।

तीसरी बार मिलेगी जीत, इस उम्मीद से बीजेपी ने एक बार फिर भोजपुरी के दिग्गज कलाकार मनोज तिवारी को चुनावी रण में उतारा है। बीजेपी ने मनोज को दिल्ली की उत्तरी पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया। मनोज इस सीट से दो बार भारी मतों से जीतकर संसद पहुंचे।

हालांकि, तीसरी बार भी उन्हें भरोसा है कि वह चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन, इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस और चर्चित नेता कन्हैया कुमार से है। देखने वाली बात होगी कि मनोज तिवारी तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं।

नवादा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भोजपुरी गायक, एक्टर गुंजन सिंह ने पर्चा भरा। नवादा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले फेज के तहत मतदान हुआ। हालांकि, उन्हें भी भरोसा है कि जनता उन्हें वोट करेगी।

टॅग्स :रवि किशनमनोज तिवारीदिनेश लाल यादव (निरहुआ)पवन सिंहदिल्लीगोरखपुरकाराकाटनवादाआजमगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'