लाइव न्यूज़ :

डरी हुई है BJP, मेरी छवि खराब करने की कोशिश, हिंसा पर चुप्पी तोड़ें PM मोदीः जिग्नेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 5, 2018 18:25 IST

जिग्नेश ने कहा कि उन्होंने न तो कोरेगांव-भीमा में घटना स्थल का दौरा किया था और न तो कोई भड़काऊं भाषण ही दिया था।

Open in App

गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दलितों के खिलाफ हिंसा पर चुप्पी तोड़ने को कहा है। जिग्नेश ने नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने न तो कोरेगांव-भीमा में घटना स्थल का दौरा किया था और न तो कोई भड़काऊं भाषण ही दिया था। भीमा-कोरेगांव में एक जनवरी को हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

जिग्नेश ने कहा कि संघ परिवार और भाजपा के सदस्यों ने मेरी छवि को धूमिल कर मुझे निशाना बनाया है। मैं निर्वाचित प्रतिनिधि हूं। बीजेपी मुझसे डरी हुई है। यह गुजरात के परिणामों का असर है। उन्हें अगले लोकसभा चुनावों का भी डर लग रहा है। 

उन्होंने कहा कि यदि दलित शोषण के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें सड़कों पर उतरना होगा। (लेकिन) अगर दलित समाज के एक विधायक को निशाना बनाया जाता है, तो आम आदमी बोलने की हिम्मत कैसे कर सकता है?

उन्होंने कहा कि दलितों के खिलाफ हिंसा के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीएम मोदी को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। वह चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?

पुलिस ने गुरुवार को भड़काऊ भाषण देने के आरोप पर मेवानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। कथित तौर पर मेवानी के भड़काऊं भाषण के कारण दलितों और मराठों के बीच जातीय तनाव पैदा हुआ था।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले से दलित आक्रोशित हो सकते हैं, जिसके कारण अधिक हिंसा भड़क सकती है। उन्होंने दलितों से शांति बनाए रखने की अपील की। मेवानी ने कहा कि वह नौ जनवरी को दिल्ली में एक रैली करेंगे।

(आईएएनएस से खबर इनपुट )

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीभीमा कोरेगांवबीजेपीआरएसएसमुंबईदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह