लाइव न्यूज़ :

भीमा-कोरेगांव हिंसा की अब तक की 6 बड़ी बातें, गुजरात में भी सरकारी बस जलाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2018 11:03 IST

महाराष्ट्र में फैला दलित आंदोलन सिर्फ 200 साल पुराने ब्रिटिश-पेशवा युद्ध से जोड़ा जा रहा है।

Open in App

भीमा-कोरेगांव हिंसा ने पूरे महाराष्ट्र में उग्र रूप ले लिया है। पुणे से शुरू होकर पूरे महाराष्ट्र में फैला दलित आंदोलन सिर्फ 200 साल पुराने ब्रिटिश-पेशवा युद्ध से जोड़ा जा रहा है। इसे लेकर सियासत गर्माने के पीछे इतिहास के और भी कई पन्नों को उधेड़ा जा रहा है।

1.  महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव की जातीय हिंसा बुधवार को गुजरात तक जा पहुंची। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने पहले हाईवे जाम किया इसके बाद राजकोट में एक सरकारी बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद नासिक-नंदुरबार को बस सेवा पूरी तरह से बंद की गई। 

2. दलित-मराठा संघर्ष की पृष्ठभूमि दो दिन पहले ही तैयार हो गई थी। पहले ही ये तय कर लिया गया था किस तरह से इस हिंसा को उग्र रूप दिया जाएगा, जिसके पीछे कुछ बड़ी पार्टियों के होने का कयास लगाया जा रहा है।

3. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे जहां संभाजी भिड़े का नाम आ रहा है। संभाजी भिड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के करीबी हैं। दूसरी ओर बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस हिंसा को उग्र रूप देने का काम कर रही है।

4. भीमा-कोरेगांव की इस हिंसा में बड़े तो बड़े बच्चे भी शामिल हो गए हैं। बुधवार को बंद के आवाह्न में एक बच्चे को भी इस हिंसा को फैलाने में लिप्त पाया गया।

5. 30 दिसंबर, 2017 की रात कुछ अज्ञात लोगों ने इस सजावट को नुकसान पहुंचाया और समाधि पर लगा नामपट क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय दलितों का कहना है कि यह काम मराठा समाज के कुछ उच्च वर्ग के लोगों ने श्री शिव प्रतिष्ठान के संस्थापक संभाजी भिड़े गुरजी और समस्त हिंदू अघाडी के अध्यक्ष मिलिंद एकबोते के भड़काने पर किया। सोमवार को हुए दलित-मराठा संघर्ष की पृष्ठभूमि में इस घटना का भी बड़ा। योगदान माना जा रहा है।

6. बुधवार बंद के दौरान हो रही हिंसा पर लाठी चार्ज के दौरान के छात्र की मृत्यु भी हुई है।

टॅग्स :भीमा कोरेगांवमुंबईदलित विरोधलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल