लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा की गिरफ्तारी पर छूट को बरकरार रखा, अगली सुनवाई में सबूत पेश करने के निर्देश

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2019 15:09 IST

गौतम नवलखा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की याचिका पर 5 जजों के खुद को अलग करने से भी यह मामला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा की गिरफ्तारी पर 15 अक्टूबर तक छूट बरकरार रखाकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से अगली सुनवाई तक सबूत पेश करने को भी कहा

सुप्रीम कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में नागरिक अधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा की गिरफ्तारी पर छूट को बरकरार रखा है। कोर्ट ने गौतम की गिरफ्तारी पर छूट आज 15 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी। साथ ही कोर्ट ने महाराष्ट्र से भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले की जांच के दौरान गौतम नवलखा के खिलाफ एकत्र सामग्री को उसके समक्ष पेश किए जाने का भी आदेश दिया।

इससे पहले गौतम के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की याचिका पर 5 जजों के खुद को अलग करने से भी यह मामला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहा है। 

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रवींद्र भट्ट ने गुरुवार को खुद को इस मामले से अलग किया था। इसके साथ ही वह इस मामले से खुद को अलग करने वाले पाचवें जज हो गये। इससे पहले इससे पहले 30 सितंबर को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और इसके बाद एक अक्टूबर को सदस्य जस्टिस आर गवई ने भी खुद को अलग कर लिया। जस्टिस एनवी रमन्ना और आर सुभाष रेड्डी भी खुद को इस सुनवाई से अलग कर चुके हैं। 

इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने कैविएट दाखिल कर रखी है ताकि उसका पक्ष सुने बगैर कोई आदेश पारित नहीं किया जाये। हाई कोर्ट ने 2017 के कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में जनवरी, 2018 में गौतम नवलखा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने से 13 सितंबर को इंकार कर दिया था। इस मामले में नवलखा के साथ ही वरवरा राव, अरूण फरेरा, वर्णन गोन्साल्विज और सुधा भारद्वाज भी आरोपी हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज