लाइव न्यूज़ :

आसपा और एआईएमआईएम के समर्थक भिड़े, चंद्रशेखर आजाद ने दावा- उनके काफिले पर चलाई गोली

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 26, 2020 08:02 IST

मिली जानकारी के अनुसार एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीद दिलशाद अहमद मनिहारो वाली गली में चुनावी सभा कर रहे थे। इसी बीच चंद्रशेखर और उनकी पार्टी के उम्मीदवार हाजी यामीन अपने समर्थक वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि यहां उनके काफिले पर गोली चलाई गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि घटना की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

बुलंदशहरः आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि यहां उनके काफिले पर गोली चलाई गई। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि घटना की अभी पुष्टि नहीं हुई है और केवल एक समाचार चैनल कथित हमले से संबंधित खबर दिखा रहा है। 

बुलंदशहर एसएसपी एसके सिंह ने कहा कि मीडिया में आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलाने के बारे में खबरें हैं, घटना की पुष्टि नहीं हुई है। बीते दिन आजाद समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। अगर इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज की जाती है तो हम मामला दर्ज करेंगे। 

आजाद ने अपने ट्विटर खाते पर लिखा कि आजाद समाज पार्टी द्वारा चुनाव में उम्मीदवार खड़े किए जाने से विपक्षी पार्टियां घबरा गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'बुलंदशहर के चुनाव में हमारे प्रत्याशी उतारने से विपक्षी पार्टियां घबरा गई है और आज की रैली ने इनकी नींद उड़ा दी है जिसकी वजह से अभी कायरतापूर्ण तरीके से मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गई है। यह इनकी हार की हताशा को दिखाता है। ये चाहते है कि माहौल खराब हो लेकिन हम ऐसा नही होने देंगे।'

मिली जानकारी के अनुसार एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीद दिलशाद अहमद मनिहारो वाली गली में चुनावी सभा कर रहे थे। इसी बीच चंद्रशेखर और उनकी पार्टी के उम्मीदवार हाजी यामीन अपने समर्थक वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। एआईएमआईएम के प्रत्याशी दिलशाद अहमद बुरी तरह से पीटे जाने की भी खबर सामने आई है।

टॅग्स :चंद्रशेखर आजादउत्तर प्रदेशऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनAll India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज