लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने बताया, क्यों योगी सरकार ने समय से पहले किया रिहा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 14, 2018 12:10 IST

Bhim Army Chief Chandrashekhar News Updates: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद 'रावण' पहले एक नवंबर को रिहा किया जाना था।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सिंतबर: 2017 में सहारनपुर में जातीय दंगे फैलाने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  (रासूका) के तहत जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद 'रावण' को 13 सितंबर की रात को रिहा कर दिया गया। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर उर्फ रावण को समय से दस दिन पहले रिहा किया गया है।

सहारनपुर की जेल से बाहर आते ही चंद्रशेखर आजाद ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने बोला  साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हम किसी कीमत पर जीतने नहीं देंगे। रावण को गुरुवार रात 2:30 बजे जेल से रिहा किया गया है।

रिहा होने के बाद, ''भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने यह भी कहा, 'सरकार डरी हुई थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट से जल्द ही योगी आदित्यनाथ की सरकार को फटकार लगाने वाली थी। यही वजह है कि अपने आप को बचाने के लिए सरकार ने जल्दी रिहाई का आदेश दे दिया। मुझे पूरी तरह विश्वास है कि वह मेरे खिलाफ दस दिनों के भीतर फिर से कोई आरोप लगाने वाले हैं। मैं अपने लोगों से कहूंगा कि साल 2019 में बीजेपी को उखाड़ फेंकें।'' 

बता दें कि रावण को पहले एक नवंबर को रिहा किया जाना था। लेकिन यूपी सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति में जारी करते हुए कहा कि चंद्रशेखर उर्फ रावण की माता के प्रत्यावेदन एवं वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहानुभूति पूर्वक समय पूर्व रिहाई का निर्णय लिया गया है। 

टॅग्स :भीम आर्मीसहारनपुरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप