लाइव न्यूज़ :

एमजे अकबर को पार्टी में रखने और निकालने को लेकर असमंजस में है बीजेपी

By संतोष ठाकुर | Updated: February 18, 2019 19:12 IST

Open in App

पार्टी में नए मुसलमान चेहरे के तौर पर लाए गए एमजे अकबर को लेकर भाजपा असमंजस में है। अकबर पर पहले यौन उत्पीड़न और अब रेप के संगीन आरोप लगने के बाद भाजपा समझ नहीं पा रही है कि वह उन्हें पार्टी से निकाल दे या फिर उसी तरह इंतजार करे जैसा कि उन्हें विदेश राज्य मंत्री पद से हटाते समय किया था।

भाजपा के एक वर्ग का मानना है कि जब उन्हें हटाना ही था, तो उस समय विपक्षी दलों को पार्टी पर हमला करने का अवसर क्यों दिया गया। वहीं, एक पक्ष का कहना है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले अकबर को इस समय पार्टी से बाहर करना या निलंबित करना राजनीतिक तौर पर सरकार और पार्टी के लिए नुकसानदायक होगा।

इस बीच अकबर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के पास अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी है। इस पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है।

भाजपा का आकलन यह है कि अकबर को गांधी परिवार के खिलाफ तुरुप के पत्ते के रूप में लाने का मकसद अब भविष्य में पूरा होता नहीं दिख रहा है। उल्टे उनके आने से पार्टी के पुराने मुस्लिम नेताओं में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया था, जिससे पार्टी को नुकसान का अंदेशा था. एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगले चुनाव में महिला सुरक्षा और इससे संबंधित मामले आएंगे, तो विपक्ष अकबर का मामला जरूर उठाएगा।

नेपथ्य में रहने की दी जा सकती सलाह: भाजपा के अंदर एक मत यह है कि अकबर को धीरे-धीरे नेपथ्य में रहने की सलाह दी जाए, जिससे उन पर सार्वजनिक चर्चा खुद-ब-खुद खत्म हो जाए।

संभव है कि आने वाले समय में वह स्वयं निष्क्रिय हो जाएं। सूत्र ने बताया कि अकबर ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद इस्तीफे की पेशकश के साथ पार्टी से भी अलग होने का प्रस्ताव दिया था. उस समय उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया था।

वैसे, फिलहाल तय नहीं है कि रेप के आरोप के बाद अकबर के इंतजार का वक्त हो गया है या फिर उन्हें राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करने का अवसर मिलेगा।

टॅग्स :एमजे अकबरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल