लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी बोले- देश मुश्किल दौर से गुजर रहा, सबको जोड़ने की जरूरत, ‘तिरंगा’ कपड़े पर महज तीन रंग और एक चक्र नहीं, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 7, 2022 19:32 IST

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भारत के लोगों की आवाज़ को सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। हम RSS और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहते, हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ED, CBI, आयकर विभाग से वे विपक्ष को डरा सकते हैं।तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बेहद खुशी है। 

कन्याकुमारीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत और कन्याकुमारी रैली में कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि आज लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं। लाखों-करोड़ों लोगों को लगता है कि भारत को एकजुट करने वाला कार्य करने की जरूरत है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भारत के लोगों की आवाज़ को सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। हम RSS और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहते, हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं। उन्हें(भाजपा) लगता है कि ED, CBI, आयकर विभाग से वे विपक्ष को डरा सकते हैं।

चाहे कितने भी घंटों तक पूछताछ की जाए, विपक्ष का एक भी नेता भाजपा से डरने वाला नहीं है। भाजपा को लगता है कि वे इस देश को धार्मिक आधार पर, भाषा के आधार पर बांट सकते हैं। मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। मुझे भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बेहद खुशी है। 

राहुल ने कन्याकुमारी में कहा कि ‘तिरंगा’ एक कपड़े पर महज तीन रंग और एक चक्र नहीं है, बल्कि यह उससे कहीं अधिक है। तिरंगा आसानी से नहीं मिला था, इसे भारत के लोगों ने कठिन परिश्रम से हासिल किया और यह प्रत्येक धर्म एवं भाषा से जुड़ा हुआ है।

हमारा तिरंगा अपनी पसंद के किसी भी धर्म का आचरण करने के अधिकार की गारंटी देता है, लेकिन आज यह ध्वज हमले का सामना कर रहा है। आज हर संस्था पर आरएसएस-भाजपा हमला कर रही, उन्हें लगता है वे धर्म और भाषा के आधार पर भारत को बांट सकते हैं।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीBJPआरएसएसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार