लाइव न्यूज़ :

सूई नहीं, अब नाक से लिया जाएगा कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज, आज से टीका प्राइवेट अस्पताल और ‘को-विन’ पोर्टल पर होगा उपलब्ध

By भाषा | Updated: December 23, 2022 13:46 IST

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने के प्रति आगाह करते हुए कहा था कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया, जबकि अधिकारियों को खासकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी संबंधी उपायों को कड़ा करने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे‘भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को सरकारी मंजूरी मिल गई है। ‘भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को सरकारी मंजूरी मिल गई है। यही नहीं आज शाम से यह टीका ‘को-विन’ पोर्टल पर भी मिलना शुरू हो जाएगा।

नई दिल्ली:भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के तौर इस्तेमाल किए जाने को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। 

आज शाम से जारी होगा यह टीका

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इस टीके में किसी तरह की सूई का इस्तेमाल नहीं होगा और इसे नाक से दिया जाएगा। यह निजी केंद्रों पर उपलब्ध होगा और इसे शुक्रवार शाम टीकाकरण पंजीकरण मंच ‘को-विन’ पर भी जारी किया जाएगा। 

इसे जल्द ही राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किए जाने की संभावना है। इस ‘बीबीवी154’ टीके के 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के तौर पर इस्तेमाल की भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने नंवबर में मंजूरी दे दी थी। 

महामारी अभी खत्म नहीं हुई है- पीएम मोदी ने किया है अगाह

आपको बता दें कि चीन और कुछ अन्य देशों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस टीके को मंजूरी मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दोपहर में करीब तीन बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 संबंधी स्थिति को लेकर बैठक करेंगे। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने के प्रति आगाह करते हुए कहा था कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया, जबकि अधिकारियों को खासकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी संबंधी उपायों को कड़ा करने का निर्देश दिया था।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaभारतचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी