लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: व्यापार संघों ने किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आहूत 'भारत बंद' के समर्थन में व्यापार संघों और नागरिक समाज समूहों के एक वर्ग ने सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लोगों से बंद में शामिल होने की बृहस्पतिवार को अपील की थी। तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और सभी के लिए समान अवसर की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ‘‘किसान एकता जिंदाबाद’’ के बैनर पकड़ रखे थे।

अखिल भारतीय केंद्रीय व्यापार संघ परिषद (एआईसीसीटीयू), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), अखिल भारतीय किसान सभा, जनवादी महिला समिति और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) सहित कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और किसानों से जुड़े मुद्दों के अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर आवाज उठाई।

गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान, पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। किसानों को भय है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली खत्म हो जाएगी। हालांकि, सरकार इन कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के रूप में पेश कर रही है। दोनों पक्षों के बीच 10 दौर से अधिक की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सभी बेनतीजा रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल