लाइव न्यूज़ :

भारत बंद ने लिया हिंसक रूप, भिंड-मुरैना में 4 की मौत के बाद कर्फ्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2018 17:09 IST

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवावरण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने आज (2 अप्रैल) भारत बंद का ऐलान किया है।

Open in App

नई दिल्ली(2 अप्रैल): अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवावरण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने आज (2 अप्रैल) भारत बंद का ऐलान किया है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट का गलत इस्तेमाल होने पर चिंता जाहिर करते हुए इसमें कुछ बदलाव किए थे। कोर्ट के इस फैसले पर दलित संगठन कानून को कमजोर करने की दलील दे रहे हैं और लगातार विरोध में आवाज उठा रहे हैं।

भारत बंद लाइव अपडेट

- अलग अलग घटनाओं में अब तक चार की मौत की खबर है। मामला हिंसक होने से देशभर में दहशत का माहौल है।

-मध्यप्रदेश के मुरैना में फायरिंग की भी खबर है, यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, भिंड में भी स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है।-  गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर बड़ी तादाद में दलित प्रदर्शनकारी जमा हुए, जिसके चलते इस रूट से आने वाली तमाम ट्रेन रुकी हुई हैं- हापुड़ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. आरोप है कि भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया।- मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाइवे पूरी तरह से बंद हो गया है, इसके अलावा 2 बसों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।- प्रदर्शनकारियों ने मेरठ में कंकरखेड़ा थाने की शोभापुर पुलिस चौकी को फूंक दिया है, इसके अलावा कई वाहनों में भी आग लगाई गई है।यूपी के आगरा के थाना एत्मादुद्दौला के टेढ़ी बगिया पर दलित समाज के लोगों ने आगरा अलीगढ़ हाईवे किया जाम। दुकानों को जबरन बंद कराया जा रहा है।- राजस्थान के भरतपुर में महिलाएं लाठियां लेकर सड़कों पर उतरीं और जाम लगा दिया। वहीं, बाड़मेर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिली, जिसमें पुलिस समेत करीब 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

- बिहार के अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, जहानाबाद और आरा में भीम सेना के रेल रोकी और सड़कों पर जाम लगा दिया।- दलित संगठन से जुड़े लोगों ने सोमवार तड़के उड़ीसा के संभलपुर में रेल पटरियों पर जमा हो गए और ट्रेनों की आवाजाही रोक दी।-बिहार के अररिया और ओडिशा के संभलपुर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दी हैं।-इस बंद का आह्वान दलित संगठन संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने किया था. जिसके बाद दूसरे संगठन भी इसमें शामिल हो गए।

पंजाब के भी कई संगठनों ने इस बंद में शामिल होने फैसला लिया है। जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने सार्वजनिक परिवहन सेवा के साथ ही, सारे शैक्षिक संस्‍थान और मोबाइल सेवा बंद करने का फैसला लिया है। मुख्य सचिव करण ए सिंह ने रक्षा विभाग को चिट्ठी लिखी है कि अगर बंद के दौरान हालात बिगड़ने पर पंजाब सरकार को सेना की मदद की जरूरत हो तो वो तैयार रहें। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सोमवार को इराक में मृतक भारतीयों के अवेशष आएंगे। उन्होंने अपील की उनके साथ कोई छेड़छाड़ ना की जाए।

सीबीएसई की परीक्षाएं टली

सीबीएसई ने भारत बंद को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 2 अप्रैल को पंजाब में होने वाली सभी परीक्षाओं को टाल दिया है। हालांकि यह परीक्षाएं दोबारा कब होंगी इसकी घोषणा नहीं की गई है। इसबीच, गहलोत ने शीर्ष न्यायालय के फैसले का विरोध कर रहे विभिन्न संगठनों और लेागों से शुक्रवार को अपना प्रदर्शन वापस लेने की अपील की। वहीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने फैसले पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि मूल अधिनियम को बहाल किया जाना चाहिए।

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज