लाइव न्यूज़ :

1971 की जंग के हीरो भैरो सिंह राठौड़ का हुआ निधन, सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर' फिल्म में निभाई थी भूमिका

By रुस्तम राणा | Updated: December 19, 2022 20:33 IST

बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में भैरों सिंह (शेट्टी) शहीद हो गए थे लेकिन असली बीएसएफ जवान और उनके साहस, शौर्य और वीरता की विरासत जिंदा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग के हीरो रहे भैरो सिंह राठौड़ अब इस दुनिया में नहीं रहेउनके निधन पर सुनील शेट्टी ने कहा, “रेस्ट इन पावर नाइक भैरों सिंह जी, परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं”बीएसएफ ने कहा, उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को सलाम करता है

जोधपुर: भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग के हीरो रहे भैरो सिंह राठौड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार को जोधपुर एम्स में उनका निधन हो गया। बता दें कि बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में भैरों सिंह (शेट्टी) शहीद हो गए थे लेकिन असली बीएसएफ जवान और उनके साहस, शौर्य और वीरता की विरासत जिंदा है। सुनील शेट्टी ने भी उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “रेस्ट इन पावर नाइक भैरों सिंह जी। परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।”

राठौड़ 1987 में बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए। जोधपुर स्थित एम्स में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था। वे 1971 के युद्ध के दिग्गज हैं जो उस समय लोंगेवाला में तैनात थे और उन्होंने असाधारण बहादुरी दिखाई। भैरों सिंह को सेना पदक से सम्मानित किया गया। बीएसएफ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'बीएसएफ उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को सलाम करता है। प्रहरी परिवार इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़ा है।”

राठौर थार रेगिस्तान में लोंगेवाला चौकी पर तैनात थे, उन्होंने बीएसएफ की एक छोटी टुकड़ी की कमान संभाली, जिसके साथ सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की एक कंपनी भी थी। यह उन बहादुर सैनिकों की बहादुरी थी, जिन्होंने 5 दिसंबर, 1971 को इस स्थान पर एक हमलावर पाकिस्तानी ब्रिगेड और टैंक रेजिमेंट को खदेड़ दिया था।

1972 में सेना पदक के अलावा, राठौर को कई अन्य सैन्य सम्मान और नागरिक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल जैसलमेर में राठौर से मुलाकात की थी, जब वह बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह के लिए सीमावर्ती शहर गए थे। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राठौड़ को फोन किया था। पीएम ने उनसे कहा था कि 1971 के युद्ध में उनके योगदान के लिए राष्ट्र उनका ऋणी है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।

टॅग्स :सुनील शेट्टी1971 युद्ध
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Elections: अक्षय कुमार, दिव्या दत्ता समेत कई सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की सही उम्मीदवार को चुनने की अपील; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की‘बॉर्डर’ से ‘बॉर्डर 2’ तक: सुनील शेट्टी बोले- वर्दी पहनने की ख्वाहिश आज भी है

बॉलीवुड चुस्कीHunter 2 Review: सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, सीरीज के बारे में यहाँ जानें सबकुछ

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

ज़रा हटके'हमें 1971 में पाक सैनिकों द्वारा सरेंडर की गई 93,000 बंदूकें दे दो': BLF के प्रमुख ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत से मांगी मदद | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?