लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अब स्कूलों में पढ़ाई जा सकती है भगवद गीता, रामायण और महाभारत, राज्य के शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 18, 2022 3:54 PM

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों की कमेटी बनानी होगी। जो तय करेंगे कि नैतिक शिक्षा में कौन से विषय होने चाहिए। बच्चों पर जो अच्छा प्रभाव डालता है, उसे पढ़ाना शुरू किया जा सकता है-चाहे वो भगवद गीता हो, रामायण हो या महाभारत हो।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों की कमेटी बनानी होगीकर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने भगवद गीता को बताया सबके लिए

बेंगलुरु: कर्नाटक में बच्चों के सिलेबस में भगवद गीता, रामायण और महाभारत को शामिल किया जा सकता है। इन्हें नैतिक शिक्षा के रूप में बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने इसको लेकर कहा कि भगवद गीता केवल हिंदुओं के लिए नहीं है, यह सभी के लिए है। जानकारों की माने तो इसे स्कूल में जरूर पढ़ाया जाना चाहिए। पहले हमें तय करना है कि नैतिक शिक्षा को स्कूल में फिर से शुरू करना है या नहीं।

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों की कमेटी बनानी होगी। जो तय करेंगे कि नैतिक शिक्षा में कौन से विषय होने चाहिए। बच्चों पर जो अच्छा प्रभाव डालता है, उसे पढ़ाना शुरू किया जा सकता है-चाहे वो भगवद गीता हो, रामायण हो या महाभारत हो।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा हमने नैतिक विज्ञान को 'वर्षों से छोड़ दिया' था। हमने स्कूलों में नैतिक विज्ञान का अध्ययन किया है। अब, माता-पिता को लगता है कि इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। फिलहाल हमने इसके बारे में नहीं सोचा है, लेकिन हम इसे भविष्य में पेश करना चाहते हैं। नैतिक विज्ञान में विषय विशेषज्ञों द्वारा तय किए जाएंगे।"

उन्होंने कहा, वेद व्यास द्वारा लिखित, भगवद गीता, जिसे गीता भी कहा जाता है, महाभारत युद्ध की शुरुआत से ठीक पहले भगवान कृष्ण और पांडव राजकुमार अर्जुन के बीच बातचीत का वर्णन करती है। ग्रंथ महाकाव्य महाभारत का एक हिस्सा है। बता दें कि इससे पहले गुजरात में भी भगवद गीता को कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम के रूप में उन्हें पढ़ाने की बात कही जा रही है। 

टॅग्स :कर्नाटकमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBakrid 2024: बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से जाने से बचें, जानें पूरा विवरण

कारोबारKarnataka Petrol-Diesel Price hikes: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने दिया झटका, आज से पेट्रोल और डीजल महंगा, जानें रेट लिस्ट

भारतLok Sabha Elections: एचडी कुमारस्वामी और बसवराज बोम्मई ने दिया इस्तीफा, क्या है वजह

भारतकर्नाटक: पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी

क्राइम अलर्टContaminated Water: 'दूषित' जल ने छीन ली 2 जिंदगी, इतने हैं बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतPakistan: ईद-उल-अजहा से पहले टमाटर की कीमतें 200 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचीं, हाहाकार मचा

भारतMumbai North West EVM Row: चुनाव अधिकारी ने ईवीएम को अनलॉक करने के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल के दावे से किया इनकार

भारतलोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में एनडीए देगी लालू यादव को पटखनी, मीसा भारती की सीट पर जमाएगी कब्जा

भारतप्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी बांटी जा रही है

भारतउत्तर प्रदेश: उपचुनाव में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाए रखने पर जोर, जल्दी ही दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर होगी बातचीत