लाइव न्यूज़ :

7 KM पैदल चलने के बाद महिला ने फुटपाथ पर दिया बच्चे को जन्म, नवजात और महिला की जान बचाने वाली डेंटिस्ट की हो रही जमकर तारीफ

By भाषा | Updated: April 22, 2020 16:30 IST

अस्पताल की तलाश में महिला 7 किलोमीटर तक पैदल चली थी, लेकिन बाद में प्रसव पीड़ा होने पर फुटपाथ पर ही बच्चे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला एवं उसके नवजात की एक स्थानीय दंत चिकित्सक ने जान बचाई।डेंटिस्ट राम्या हिमानीश की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है।

बेंगलुरु।कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अस्पताल की तलाश में सात किलोमीटर तक पैदल चलने और प्रसव पीड़ा होने पर फुटपाथ पर ही बच्चे को जन्म देने वाली महिला एवं उसके नवजात की एक स्थानीय दंत चिकित्सक ने जान बचाई, जिसके बाद उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है। हालांकि यह घटना 14 अप्रैल की है, लेकिन यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब दंत चिकित्सक राम्या हिमानीश की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हुई।

राम्या डोडा बोम्मासंद्र में डेंटल क्लिनिक चलाती हैं। प्रवासी श्रमिक शांति अस्पताल की तलाश में सात किलोमीटर तक पैदल चली, लेकिन उसकी खोज पूरी नहीं हुई। इस बीच उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने क्लिनि​क के निकट ही फुटपाथ पर बच्चे को जन्म दे दिया। हालांकि, डेंटल क्लिनिक उस समय खुला नहीं था। जन्म के बाद जब बच्चे में कोई हलचल नहीं हुई तो महिला के पति ने उसे मरा मानकर अखबार में लपेट दिया। बाद में डेंटिस्ट ने पाया कि महिला फुटपाथ पर लेटी हुई है और उसे रक्तस्राव हो रहा है, जिसके बाद वह उसे अपने क्लिनिक में ले आई।

राम्या ने पीटीआई भाषा को बताया, 'जब मैं वहां गयी तो देखा कि महिला को रक्तस्राव हो रहा है। मैं उसे लेकर क्लिनिक के अंदर आई और उसका उपचार किया। इसके बाद मैंने बच्चे की जांच की। थोड़ी कोशिशों के बाद बच्चे में जान आई।' बाद में दंत चिकित्सक ने एम्बुलेंस को बुलाया और महिला को नवजात के साथ आगे की जांच के लिये सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।

टॅग्स :डॉक्टरकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल