लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Traffic Rules: यदि आपने ट्रैफिक नियम उल्लंघन किया तो कंपनी और बॉस को ई-मेल करेगी बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 16, 2023 17:39 IST

Bengaluru Traffic Rules: सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे के साथ आउटर रिंग रोड और व्हाइटफील्ड को कवर करते हुए पायलट आधार पर एक अनूठा अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी को ई-मेल किया जाएगा या आपके बॉस का अलर्ट किया जाएगा। अभियान ट्रैफिक पुलिस के पूर्वी डिवीजन तक ही सीमित है।बेंगलुरु के अन्य प्रमुख हिस्सों तक भी बढ़ाया जाएगा।

Bengaluru Traffic Rules: बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने नई पहल शुरू की है। सड़क पर चलते समय नियम को जरूर पालन करें। नहीं तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस व्हाट्सएप चैनल के जरिए नियम तोड़ने वाले पर नकेल कसेगी। आपके कंपनी को ई-मेल किया जाएगा या आपके बॉस का अलर्ट किया जाएगा। 

ट्रैफिक सिग्नल पार करने या सड़कों पर गति सीमा पार करने से पहले दो बार सोचें। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के पूर्वी डिवीजन ने कहा कि अभी हम इसे पायलट मोड में लॉन्च किए हैं। लोगों में जागरूकता बढ़ाना और ट्रैफिक नियम पर काम किया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारी गलत साइड में दोपहिया वाहन पर पहल शुरू कर दी है।

सभी नियम तोड़ने वालों को लिस्ट भेजी जाएगी। यदि आप तकनीकी विशेषज्ञ किसी भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं, तो बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस सीधे आपकी कंपनी को सूचित करेगी। पुलिस ने कहा कि शहर में ट्रैफिक हाल को देखते हुए पायलट परियोजना शुरू किया गया है। 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के पूर्वी डिवीजन ने इस सप्ताह शहर के सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे के साथ आउटर रिंग रोड और व्हाइटफील्ड को कवर करते हुए पायलट आधार पर एक अनूठा अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल, यह अभियान ट्रैफिक पुलिस के पूर्वी डिवीजन तक ही सीमित है, लेकिन अगर मार्ग पर उल्लंघनों में उल्लेखनीय कमी आती है, तो इसे बेंगलुरु के अन्य प्रमुख हिस्सों तक भी बढ़ाया जाएगा। 15 दिन पहले 48 थानों में इसका परीक्षण किया गया था।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में ट्रैफिक उल्लंघनों को देखने के बाद विशेष क्षेत्राधिकार में पहल शुरू की गई। एक वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने कहा. "हमने इस अभियान को बेंगलुरु के पूर्वी डिवीजन में पायलट आधार पर शुरू किया है। आईटी कंपनी का कोई भी कर्मचारी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है, तो विशिष्ट उल्लंघन के बारे में जानकारी ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से उनकी संबंधित कंपनियों को भेजी जाएगी। 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम