लाइव न्यूज़ :

फर्जी ई-टिकट के साथ बेंगलुरु पुलिस ने महिला को पकड़ा, दोस्त को छोड़ने गई थी हवाई अड्डे

By अनुभा जैन | Updated: November 28, 2023 13:49 IST

फर्जी ई-टिकट के साथ अपने दोस्त को प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक (पीईएससी) क्षेत्र में छोड़ने गई महिला को पुलिस ने हवाई अड्डे पर पकड़ लिया। इस महिला की पहचान हरप्रीत कौर सैनी के नाम से हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदोस्त को छोड़ने गई महिला को हवाई अड्डे पर पुलिस ने पकड़ामहिला अपने दोस्त के साथ सिक्योरिटी चैकपाइंट तक गई जहां, केवल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होती है

बेंगलुरु: फर्जी ई-टिकट के साथ अपने दोस्त को प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक (पीईएससी) क्षेत्र में छोड़ने जा रही 26 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बेंगलुरु पुलिस ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया।

बेंगलुरु में काम करने वाली हरप्रीत कौर सैनी नाम की यह महिला नकली संपादित ई-टिकट के साथ टर्मिनल 1 हवाई अड्डे में दाखिल हुई और अपने दोस्त के साथ सिक्योरिटी चैकपाइंट तक गई, जहां केवल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होती है।

पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 465 (जालसाजी के लिए सजा) और 471 (जाली दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत पकड़ लिया। महिला को कोर्ट में पेश किया गया और पूछताछ के बाद उसे सोमवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया।

महिला ने शाम 4:50 बजे बेंगलुरु-रांची इंडिगो फ्लाइट के प्रस्थान गेट नंबर 5 पर अपने फोन पर सीआईएसएफ स्टाफ सदस्य को अपना नकली ई-टिकट दिखाया। आधे घंटे बाद उसने अधिकारियों को बताया कि वह अपना लैपटॉप छोड़ आई है और यात्री टर्मिनल भवन (पीटीबी) से बाहर निकल गई। वह गेट नंबर 9 से बाहर निकलने की कोशिश कर ही रही थी लेकिन इंडिगो स्टाफ ने उसे चेक-इन काउंटर पर रोक दिया। उसके टिकट की जांच की गई तो वह फर्जी निकला।

पूछे जाने पर महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त आयुष शर्मा को पीईएससी जोन में छोड़ने के लिए टर्मिनल में प्रवेश करना चाहती थी और इसीलिए उसने एडिट कर नकली ई-टिकट बनाया। हरप्रीत ने अपने दोस्त शर्मा के टिकट को संपादित किया और नाम, लिंग और अन्य विवरण बदलकर पीडीएफ लेखन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके टिकट बनाया। अपने दोस्त के संकट में होने से अनजान, शर्मा विमान से रांची जा चुका था।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त शर्मा की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वह रांची की फ्लाइट में चेक इन करने तक उसकी मदद करना चाहती थी। और इसलिए, उसने एक नकली ई-टिकट बनाया ताकि वह हवाई अड्डे पर यथासंभव लंबे समय तक अपने दोस्त के साथ रह सके।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकAirports Authority of IndiaPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप