लाइव न्यूज़ :

CAA विरोधी रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारा लगाने वाली अमूल्या लियोना को मिली जमानत, एक दिन पहले याचिका हुई थी खारिज

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2020 07:44 IST

सीएए-एनआरसी के खिलाफ आयोजित रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाकर विवादों में आईं छात्रा अमूल्या लियोना को गुरुवार को जमानत मिल गई। इससे पहले उनकी जमानत याचिका एक कोर्ट ने खारिज कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे19 साल का छात्रा अमूल्या लियोना को कोर्ट से मिली जमानत, इसी साल फरवरी में हुई थीं गिरफ्तारसीएए के विरोध में आयोजित रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे, राजद्रोह का आरोप

सीएए के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में इसी साल फरवरी में एक रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली 10 साल की छात्रा अमूल्या लियोना को मजिस्ट्रेट कोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गई। कॉलेज छात्रा अमूल्या को कोर्ट ने 'डिफ़ॉल्ट जमानत' दी क्योंकि निर्धारित समय में इस मामले में स्टेट की ओर से चार्जशीट पेश नहीं किया जा सका था। अमूल्या लियोना पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में पुलिस को अमूल्या की गिरफ्तारी के 90 दिन पूरा होने यानी 20 मई तक चार्जशीट दाखिल कर देना था। हालांकि, पुलिस 3 जून को ऐसा कर सकी थी। इसकी के बाद छात्रा के वकील ने सीआरपीसी के सेक्शन 167 (2) का हवाला देते हुए जमानत की मांग की थी।

इससे पहले एक दिन पूर्व यानी बुधवार को सेशन कोर्ट ने अमूल्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था, ‘यदि याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा कर दिया जाता है तो वह फरार हो सकती है, या इस तरह के अपराध में संलिप्त हो सकती है, जिससे शांति व्यवस्था में खलल पड़ेगा।’ 

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की याचिका खारिज किये जाने योग्य है। कार्यकर्ता एवं कॉलेज छात्रा अमूल्या ने हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई फेडरशन द्वारा 20 फरवरी को आयोजित संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ विरोध सभा के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये थे। 

(भाषा इनपुट)

मौके पर मौजूद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख एवं हैदराबाद से पार्टी के सांसद असदु्दीन ओवैसी ने अमूल्या को पाकिस्तान का समर्थन करने वाला नारा दोहराने से रोकने की कोशिश की थी। इस नाटकीय घटना के चलते ओवैसी और रैली के आयोजकों को शर्मिंगदी का सामना करना पड़ा था। 

यह घटना उस वक्त हुई थी, जब अमूल्या को ‘हमारा संविधान बचाओ’ के बैनर तले सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में एकत्र लोगों को संबोधित करने के लिये मंच पर बुलाया गया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टअसदुद्दीन ओवैसीकर्नाटकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप