लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में आज संपूर्ण लॉकडाउन, सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की इजाजत, सड़कों पर पसरा है सन्नाटा

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 5, 2020 09:55 IST

कर्नाटक सरकार की ओर से कहा गया है कि विवाह समारोह में 50 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए। रात्रि कर्फ्यू के संबंध में कर्नाटक में रात आठ बजे से सुबह के पांच बजे तक यह लागू लागू है

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे रविवार को कर्नाटक में संपूर्ण लॉकडाउन है। सिर्फ जरूरत के सामान लाने ले जाने की अनुमति है। कर्नाटक के कलबुर्गी में आज सभी दुकानें बंद दिखी और बस स्टैंड भी सुनसान नजर आया है।

बेंगलुरुः कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक में लगातार पांच रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहने वाला है। आज दूसरे रविवार को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन है। सिर्फ जरूरत के सामान लाने ले जाने की अनुमति है। इसके अलावा चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें, कर्नाटक सरकार ने 'अनलॉक 2.0' के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे और कहा था कि राज्य में पांच जुलाई से लेकर दो अगस्त तक, पूरे पांच रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के कलबुर्गी में आज सभी दुकानें बंद दिखी और बस स्टैंड भी सुनसान नजर आया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं को अनुमति है। इसके अलावा बेंगलुरु में 2 अगस्त तक राज्य में प्रत्येक रविवार को पूर्ण तालाबंदी किया गया है। रविवार के बंद के दौरान रात में कर्फ्यू के समय आवश्यक गतिविधियों को अनुमति दी गई है। रविवार को पहले से तय शादियों को भी अनुमति दी गई।

सरकार की ओर से कहा गया है कि विवाह समारोह में 50 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए। रात्रि कर्फ्यू के संबंध में कर्नाटक में रात आठ बजे से सुबह के पांच बजे तक यह लागू लागू है, इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं, अलग-अलग पाली में काम करने वाली औद्योगिक इकाइयों और प्रमुख सड़कों पर माल ढुलाई की अनुमति है। सामान को चढ़ाने-उतारने, बस, ट्रेन और विमान से आए लोग जो अपने गांव जा रहे हैं, उन पर कर्फ्यू लागू नहीं है। 

10 जुलाई से सरकार में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों के अलावा अन्य सभी कार्यालय अगस्त के दूसरे सप्ताह तक प्रत्येक शनिवार को बंद रहेंगे। फिलहाल सरकारी दफ्तरों में रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। राज्य में सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षा के जुड़े संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार के प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से तय मानदंडों के तहत काम करेंगे। सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, रंगमंच, बार, सभागार, और ऐसी अन्य जगहें भी बंद हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटककोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है