लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु आज बंद; पूरे शहर में धारा 144 लागू, जानें क्या बंद क्या खुला

By अंजली चौहान | Updated: September 26, 2023 11:13 IST

कथित तौर पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉटनपेटे में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक में कावेरी नदी से पड़ोसी तमिलनाडु को पानी छोड़े जाने के विरोध में किसान संगठनों, कन्नड़ संगठनों और विपक्षी दलों ने बेंगलुरु में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। बेंगलुरु शहरी जिला कलेक्टर केए दयानंद ने बंद के मद्देनजर शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि शहर में धारा 144 लागू की जाएगी जिसके तहत पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी।

इस बीच, बेंगलुरु मेंट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) के सभी मार्ग मंगलवार को सामान्य रूप से चालू रहेंगे। यह घोषणा बीएमटीसी द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई। 

गौरतलब है कि कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा फ्रीडम पार्क, राजभवन और टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। लेकिन शीर्ष पुलिस अधिकारी ने चेतावनी दी कि विरोध प्रदर्शन की अनुमति केवल फ्रीडम पार्क में ही दी जाएगी।

शहर में कैब सामान्य दिनों की तरह चलती रहेंगी। ओला उबर ड्राइवर्स एंड ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर पाशा ने कहा कि बीएमटीसी, ओला और उबर सेवाएं हमेशा की तरह रहेंगी।

रेस्तरां रहेंगे बंद 

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में रेस्तरां बंद रहेंगे। बेंगलुरु होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी राव ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है, हम कल (कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा) बुलाए गए कर्नाटक बंद का भी समर्थन कर रहे हैं क्योंकि हमें न्याय नहीं मिला है। इस बीच ऑटो चालक भी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। 

यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए, एयरलाइन विस्तारा ने मंगलवार को एक यात्रा अपडेट जारी कर लोगों से सावधानी के साथ हवाई अड्डे तक अपनी यात्रा की योजना बनाने को कहा क्योंकि निजी परिवहन बाधित हो सकता है।

एयरलाइन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "26 सितंबर, 2023 को 'बेंगलुरु बंद' के कारण निजी परिवहन बाधित हो सकता है। बेंगलुरु से यात्रा करने वाले ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे तक अपनी यात्रा के लिए अधिक समय दें।"

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos