लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Cafe Explosion: बेंगलुरु कैफे में ब्लास्ट मामले में UAPA के तहत केस दर्ज, धमाके की चपेट में आने से 9 लोग घायल

By अंजली चौहान | Updated: March 2, 2024 07:47 IST

Bengaluru Cafe Explosion-विस्फोट के बाद लोग यहां-वहां भागते नजर आए जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

Open in App

Bengaluru Cafe Explosion: कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के एक व्यस्त रेस्तरां जोरदार धमाका होने के बाद करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस धमाके में रेस्तरां के भीतर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जान बचाने के लिए लोग भागते नजर आए।

शुक्रवार दोपहर को हुए हादसे के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और मामला दर्ज कर लिया। धमाके में साजिश की शंका के साथ ही पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

फिलहाल पुलिस गहनता के साथ मामले की जांच कर रही है। मामले से परिचित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक शख्स ने अपना बैग कैश काउंटर के पास छोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने विस्फोट स्थल से एक बैटरी और एक टाइमर बरामद किया है, जो दर्शाता है कि विस्फोट पूर्व नियोजित था, लेकिन उन्होंने कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मोहन ने कहा कि विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए। फोरेंसिक टीमों ने जमीन से सबूत एकत्र किए हैं और हमने विस्फोट स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह कम तीव्रता वाला क्रूड बम विस्फोट है।

गौरतलब है कि रामेश्वरम कैफे काफी लोकप्रिय है। दोपहर के समय लंच के वक्त यहां काफी भीड़ रोजाना ही होती है उसी तरह शुक्रवार को भी भारी भीड़ थी।

एनआईए ने किया घटना स्थल का दौरा 

धमाके के कुछ देर बाद ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने भी क्षतिग्रस्त रेस्तरां पहुंची। जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हमें विस्फोट स्थल पर एक बैटरी और एक टाइमर मिला है जिससे पता चलता है कि यह एक समयबद्ध विस्फोटक उपकरण हो सकता है।

प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि बम में इस्तेमाल की गई सामग्री निम्न गुणवत्ता की थी लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं लगाई है।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने लिया मामले का संज्ञान

घटना के बाद शाम के समय कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विस्फोट स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं ने लगभग 30 साल के एक व्यक्ति की पहचान की है, जो दोपहर के आसपास रेस्तरां में दाखिल हुआ था।

उन्होंने कहा, ''उसने एक टोकन लिया और कुछ सूजी इडली खाई,'' उन्होंने कहा कि विस्फोट दोपहर 12:5 बजे उस बैग में हुआ, जिसे वह आदमी पीछे छोड़ गया था, संभवत: अंदर लगे टाइमर के कारण यह विस्फोट हुआ।

गृह मंत्री जी परमेश्वर भी इस दौरान डिप्टी सीएम के साथ रहे और उन्होंने कहा कि पुलिस दोपहर 12 बजे के बाद संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी छवियों को बारीकी से देख रही थी।

इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यह अभी तक पता नहीं चला है कि अपराधियों ने आतंकी संबंध बनाए थे या नहीं, लेकिन टीमें आरोपियों की पहचान करने के लिए तेजी से काम कर रही हैं।

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeकर्नाटकसिद्धारमैयाबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील