लाइव न्यूज़ :

बंगाल के 108 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा, 27 फरवरी को मतदान, किस दिन आएंगे नतीजे जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 15:03 IST

बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थीसभी राजनीतिक दलों से विचार के बाद 108 नगरपालिकाओं में 27 फरवरी को मतदान होंगे

West Bengal Municipalities Elections: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल के 108 नगर पालिका चुनाव की घोषणा गुरुवार कर दी गई। 108 नगर पालिकाओं में 27 फरवरी को मतदान किए जाएंगे। हालांकि चुनाव परिणाम किस दिन जारी किए जाएंगे इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है।

इससे पहले बताया गया कि 8 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए थे। जिसने चर्चा के बाद चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया है।

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 9 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख होगी और 12 फरवरी इसे वापस लेने की आखिरी तारीख है।

राज्य चुनाव आयुक्त सौरव दास ने कहा कि दक्षिण दमदम नगर पालिका के एक वार्ड को छोड़कर सभी नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे। सौरव दास ने हाईकोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि हम दमदम नगरपालिका के वार्ड संख्या 29 में कोई चुनाव नहीं करा सकते हैं। हालांकि एसईसी ने मतगणना की तारीख की कोई घोषणा नहीं की। चुनाव आयोग ने 12 फरवरी को चार नगर निगमों – सिलीगुड़ी, बिधाननगर, चंदननगर और आसनसोल के चुनावों की भी घोषणा की।

गौरतलब है कि राज्य चुनाव निकाय ने पहले 22 जनवरी को इन चार नगर निगमों में चुनाव कराने की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इसे 12 फरवरी तक के लिए टालना पड़ा था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?