लाइव न्यूज़ :

बंगाल: बीजेपी नेता की ममता के कार्यकर्ताओं को धमकी, कहा- कुत्ते की मौत मारूंगी

By भाषा | Updated: May 5, 2019 06:03 IST

भाजपा प्रत्याशी ने प्रचार अभियान के दौरान कहा, ‘‘ अपने घरों में चले जाओ और यहां अपनी होशियारी दिखाने की कोशिश नहीं करो। छुपने की कोई जगह नहीं होगी। मैं तुम्हें, तुम्हारे घर से निकालकर कुत्ते की मौत मारूंगी... मैं उत्तर प्रदेश से 1,000 व्यक्तियों को ले आऊंगी और उन्हें तुम्हारे घरों में छोड़ दूंगी और तुम्हें सबक सिखाउंगी।’’

Open in App

पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष के उस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धमकी दी है कि अगर उन्होंने ज्यादा होशियारी दिखाई तो वह उत्तर प्रदेश से लोगों को बुलाएंगी और उन्हें ‘कुत्ते की मौत मारेंगी।’

घोष पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं और कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाती थी। उन्होंने घाटल लोकसभा में क्षेत्र में प्रचार के दौरान यह टिप्पणी की। इससे कुछ देर पहले ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने उन्हें शालीनता की हदें पार नहीं करने की चेतावनी दी थी।

भाजपा प्रत्याशी ने प्रचार अभियान के दौरान कहा, ‘‘ अपने घरों में चले जाओ और यहां अपनी होशियारी दिखाने की कोशिश नहीं करो। छुपने की कोई जगह नहीं होगी। मैं तुम्हें, तुम्हारे घर से निकालकर कुत्ते की मौत मारूंगी... मैं उत्तर प्रदेश से 1,000 व्यक्तियों को ले आऊंगी और उन्हें तुम्हारे घरों में छोड़ दूंगी और तुम्हें सबक सिखाउंगी।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने कोलकाता में कहा कि पार्टी घोष के खिलाफ चुनाव आयेाग में शिकायत करेगी। घोष कभी पश्चिम मिदनापुर में पुलिस अधीक्षक हुआ करती थी। चुनाव आयोग ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। इस घटना के कुछ देर पहले, मुख्यमंत्री बनर्जी ने घोष का नाम लिए बिना उन्हें शालीनता की हदें पार नहीं करने को चेताया था और कहा था कि अन्यथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल