लाइव न्यूज़ :

पाकः मैदान में उतरी पूर्व प्रधानमंत्री की खूबसूरत बेटी, बड़े-बड़े दिग्गजों की हो सकती है छुट्टी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2018 14:45 IST

पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो राजनीति में शुरुआत करने जा रही हैं।

Open in App

इस्लामाबाद, 12 जून: पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो राजनीति में शुरुआत करने जा रही हैं। आसिफा पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। 

खबर के मुताबिक आगामी चुनाव के लिए आसिफा ने कंबर-शाहदादकोट सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इतना ही नहीं डॉन न्यूज ने पार्टी के एक नेता के हवाले से खबर दी कि आसिफा एक से ज्यादा सीट पर भी उम्मीदवारी पेश कर सकती हैं।

वहीं, आसिफा के भाई और बेनजीर के बेटे बिलावल भुट्टो और पिता आसिफ अली जरदारी ने भी घोषणा की है कि वे लरकाना और नवाबशाह सीट से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अब सभी की निगाह इस पर रहेगी कि आखिर आसिफा कहां से चुनाव लड़ेंगीं। आसिफा इस साल फरवरी में अपना 25वां जन्मदिन मनाने के बाद चुनाव में नामांकन भरने के लिए योग्य हो गई थीं।

वहीं, दूसरी तरफ क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने देश में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों के लिए कराची की नेशनल एसेम्बली सीट संख्या 243 से पर्चा दाखिल किया है। 

पाकिस्तान तहरीक - ए - इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने पिछले महीने कराची यात्रा के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि वह देश की औद्योगिक राजधानी से नेशनल एसेम्बली की सीट पर चुनाव लड़ेंगे।  कराची में इसबार चुनाव बेहद दिलचस्प हो गये हैं क्योंकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के उपाध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भी एनए -246 से नामांकन दाखिल किया है। बिलाबल की बहन आसिफा भुट्टो और पिता आसिफ अली जरदारी भी कराची की संसदीय सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :बेनजीर भुट्टोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह