लाइव न्यूज़ :

मध्यम वर्ग से नाता रखने के कारण श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाने में काफी मदद मिली: मनोज बाजपेयी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:12 IST

Open in App

पणजी, 22 नवंबर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि अमेजन प्राइम की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाने के लिए उन्हें किसी संदर्भ की जरूरत नहीं थी क्योंकि उसके लिए उन्हें केवल खुद को और अपने आसपास के लोगों को देखना था। साथ ही, मध्यम वर्ग से नाता रखने के कारण श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाने में उन्हें काफी मदद मिली।

‘सत्या’, ‘शूल’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के किरदार से देशभर में घर-घर में मशहूर हो गए थे। सीरीज में तिवारी एक ऐसा अधिकारी था, जो अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में संतुलन बैठाने की कोशिश करता है।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के दौरान अभिनेता ने कहा कि देश में मध्यमवर्ग से नाता रखने वाले किसी शख्स को ऐसा किरदार निभाने की प्रेरणा के वास्ते किसी और की तरफ़ देखने की जरूरत नहीं है।

बाजपेयी (52) ने कहा, ‘‘ हम मध्यम वर्म से नाता रखते हैं। हमें किसी और से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है, हम खुद ही इसके उदाहरण हैं। मुझे श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाने के लिए न तो किसी से प्रेरणा लेने की जरूरत हुई, न ही मुझे किसी और पर गौर करना पड़ा। मुझे बस खुद को देखना था और श्रीकांत को खुद में तलाशना था। मुझे अपने पिता, अपने भाई की जिंदगी या अपने पड़ोसियों की जिंदगी पर गौर करना था और श्रीकांत तिवारी सभी ओर था।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘ वे वही लोग हैं, जो अपने कार्यालय पहुंचने के लिए रोज सुबह पांच बजे ट्रेन पकड़ते हैं और फिर घर वापस आने के लिए भी ट्रेन में सफर करते हैं। वे सभी श्रीकांत तिवारी हैं। यही प्ररेणा थे और मुझे खुद भी इसका काफी अनुभाव था। इसलिए मध्यम वर्ग से नाता रखने के कारण मुझे श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाने में काफी मदद मिली।’’

बाजपेयी ने ‘क्रिएटिंग कल्ट आइकॉन : इंडियाज ओन जेम्स बॉन्ड (007) विद द फैमिली मैन’ विषय पर चर्चा के दौरान वीडियो कॉल के जरिए यह बात कही। इफ्फी का आयोजन गोवा में किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह