लाइव न्यूज़ :

नशे में रहना अच्छी बात है, लेकिन देशभक्ति का नशा इतना भी नहीं कि मोदी जी की तरह शादी ही न करें: कैलाश विजयवर्गीय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 08:17 IST

लोगों को ड्रग्स की जगह देशभक्ति के नशे का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते कैलाश विजयवर्गीय ने कह दिया कि नशे में रहना अच्छी बात है, लेकिन देशभक्ति का नशा इतना भी नहीं होना चाहिए कि मोदी जी की तरह शादी ही न करें।

Open in App
ठळक मुद्देबीते दिनों उन्होंने इंदौर के मशहूर पोहे को लेकर अजीब बयान दिया था जिसके बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए थे।यही नहीं कई बार उन्होंने मध्य प्रदेश प्रशासन के खिलाफ भी काफी विवादित बयान दिया है। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय अक्सर विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से वह अपने बयानों की वजह से चर्चा में आ गए हैं। लोगों को ड्रग्स की जगह देशभक्ति के नशे का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते कैलाश विजयवर्गीय ने कह दिया कि नशे में रहना अच्छी बात है, लेकिन देशभक्ति का नशा इतना भी नहीं होना चाहिए कि मोदी जी की तरह शादी ही न करें।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इंदौर में नशे के खिलाफ एक मैराथन दौड़ के बाद बीजेपी नेता विजयवर्गीय भाषण दे रहे थे और युवाओं से नशा नहीं करने की अपील कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि नशे में रहना अच्छी बात है लेकिन यह नशा काम और देशभक्ति का होना चाहिए।  इसके आगे उन्होंने कहा कि 'नशा इतना भी ना हो कि मोदी जी जैसे शादी ही ना करें'।

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने इंदौर के मशहूर पोहे को लेकर अजीब बयान दिया था जिसके बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। पोहे को लेकर उन्होंने कहा था कि मेरे घर पर मजदूरी कर रहे लोगों के पोहा खाने के स्टाइल से मैं समझ गया कि वो बांग्लादेशी हैं। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों के नाराजगी का सामना करना पड़ा था। यही नहीं कई बार उन्होंने मध्य प्रदेश प्रशासन के खिलाफ भी काफी विवादित बयान दिया है। 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयइंदौरमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज