लाइव न्यूज़ :

BJP की पहली सूची जारी होने से पहले केंद्रीय मंत्री ने की ये मांग, इस सीट पर चुनाव लड़ना का कर रहे दावा

By आकाश चौरसिया | Updated: February 29, 2024 14:27 IST

भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया है कि वो महाराष्ट्र में 1 से 2 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले केंद्रीय मंत्री ने इस सीट के लिए दावा कियामहाराष्ट्र में 1 से 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की हैअब इसका निर्णय एनडीए गठबंधन में शामिल सबसे बड़े दल यानी भाजपा को करना है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने हिंगोली सीट से दावा किया है कि वो महाराष्ट्र में 1 से 2 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश भर में उनकी पार्टी 8-10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब इसका निर्णय एनडीए गठबंधन में शामिल सबसे बड़े दल यानी भाजपा को करना है कि आखिर उनके सहयोगी दल कहां और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

सूत्रों की मानें तो आज भाजपा 160 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। इस फेहरिस्त में संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल हो सकता है। 

कुछ दिन पहले रामदास अठावले ने कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शिरडी या सोलापुर सीट से चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं और भाजपा आलाकमान से चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख ने कहा, "मेरी पार्टी का लोकसभा में एक भी सदस्य नहीं है। मैं शिरडी या सोलापुर से चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहा हूं। मैं लोकसभा में आना चाहता हूं।" उन्होंने ये भी कहा कि वो इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करूंगा और फैसला करूंगा।''

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPकांग्रेसRepublican Party of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल