लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी नगालैंड को अलग कर नया राज्य बनाने की मांग तेज, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 4, 2022 10:01 IST

Open in App

कोहिमा: नगालैंड में अगले साल के शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्वी हिस्से को अलग कर नया राज्य बनाने की मांग तेज गई है। इसी कड़ी में क्षेत्र के 20 विधायकों ने भी मांग पूरी नहीं होने तक किसी चुनाव में हिस्सा नहीं लेने के आह्वान का समर्थन कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी नगालैंड के अंतर्गत छह जिले-मोन, तुएनसांग, किफिरे, लोंगलेंग, नोकलाक और शामाटर आते हैं।

इन जिलों में सात जनजातियों-चांग, खियामनिंगन, कोन्याक, फोम, संगतम, तिखिर और यिमखिउंग के लोग रहते हैं। क्षेत्र के प्रभावी संगठन ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ईएनपीओ) ने नेताओं, सातों जनजातियों के निकायों और क्षेत्र के अन्य संगठनों के साथ 26 अगस्त को दिमापुर में बैठक की थी, जिसमें संकल्प लिया गया कि वे किसी भी चुनाव में तब तक शामिल नहीं होंगे, जब तक कि उनकी अलग ‘फ्रंटियर नगालैंड’ राज्य बनाने की मांग को स्वीकार नहीं कर लिया जाता।

ईस्टर्न नगालैंड लेजिस्टेटर्स यूनियन में भू संसाधन के सचिव और सलाहकार सी एल जॉन ने कहा, ‘‘क्षेत्र के 20 विधायक लोगों की इच्छा के विपरीत नहीं जा सकते। अलग राज्य के गठन की मांग जन आंदोलन है और हम लोगों के साथ हैं।’’ नगालैंड पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक जॉन ने कहा कि वर्ष 2010 से ही अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है और ईएनपीओ ने कई मौंको पर केंद्र को इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा है। जॉन ने दावा किया कि लोग केंद्र द्वारा इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिए जाने से आक्रोशित हैं।

टॅग्स :नागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारतनागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल रहा है काफी चर्चा में

भारतबड़ा बदलाव, 7 राज्य के गवर्नर और दिल्ली-लद्दाख के एलजी बदले?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील